फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: चीनी महिला ने तीन गुना रिटर्न के नाम पर ठगा, डॉक्टर ने गंवाए 81 लाख रुपये 

Tue, 05 Apr 2022 07:13 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

अभिषेक पाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से हांगकांग की अन्ना ली नाम की महिला की सिफारिश पर एक ट्रेडिंग ऐप में 107,825 डॉलर यानि 81 लाख रुपये का निवेश किया। 
विज्ञापन
81 लाख की ठगी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि एक चीनी महिला द्वारा उसे तीन गुना रिटर्न के वादे के साथ एक क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के लिए लुभाने के बाद 81 लाख रुपये गंवा दिए। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि डॉक्टर अभिषेक पाल की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


हांगकांग की महिला ने की ठगी 
अधिकारी ने शिकायत के हवाले से कहा, अभिषेक पाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से हांगकांग की अन्ना ली नाम की एक महिला से परिचित होने का दावा किया। महिला की सिफारिश पर उसने एक ट्रेडिंग ऐप में 35,000 अमेरिकी डॉलर यानि लगभग 26 लाख रुपये का निवेश किया। कुल मिलाकर पाल ने 107,825 डॉलर यानि 81 लाख रुपये का निवेश किया। एसपी ने कहा कि योजना का संचालन करने वालों द्वारा मांगे गए टैक्स को जमा करने के बाद भी पाल को अपना पैसा वापस नहीं मिल रहा है। पैसे देने में आनाकानी और  लगातार टैक्स की मांग से उन्हें पता चला कि उन्हें धोखा दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के लिए आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर पोस्ट किए गए एक प्रेस नोट के अनुसार, इस तरह के घोटाले चीन में पैदा हुए हैं। ये एक तरह से कुछ ऐसा ही कि मांस के लिए सुअर को मारे जाने से पहले जानवर को मोटा किया जाता है। इसी तरह, विभिन्न धोखाधड़ी योजनाओं में निवेश करने के लिए सोशल मीडिया पर पीड़ितों को लुभाने के लिए महिलाओं को तैनात किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें