अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो छत्तीसगढ़ और हैदराबाद की कंपनी आपके लिए अवसर लेकर आई है। इसमें 8वीं से लेकर गेजुएट तक को नौकरी का मौका मिलेगा। वेतन भी 8 हजार से 15 हजार रुपये से ज्यादा मिलेगा। इसमें सिक्योरिटी गार्ड से लेकर हाउसकीपिंग, फील्ड ऑफिसर से लेकर बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर तक का मौका है। इसके अलावा महिलाओं के लिए भी सखी सेंटर में वैकेंसी है। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कवर्धा, सूरजपुर और कोंडागांव के जिला रोजगार केंद्र में अलग-अलग दिन कैंप लगाया जाएगा।
सुरक्षा सुपरवाइजर के 30 पद
सूरजपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से भर्ती के लिए दो नवंबर को कार्यालय परिसर में सुबह 10.30 से 2 बजे तक प्लसेमैंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
कबीरधाम : सुखकिसान बायो प्लाटेक प्राइवेट लिमिटेड
बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के 11 पद
दोनों पदों के लिए चयनित अभ्यर्थी के पास स्वयं की बाइक होना अनिवार्य है। पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैंप में नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र लाने होंगे। कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 31 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा।
कोंडागांव : महिला एवं बाल विकास विभाग
सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए विभन्न पद
सभी पद सिर्फ महिलाओं के लिए ही हैं। ज्यादा जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु, अनुभव, कार्य दायित्व, सेवा शुल्क आदि की जानकारी www.kondagaon.gov.in वेबसाइट पर पर देखी जा सकती है।