फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरोना महामारी के खिलाफ सख्त हुई भूपेश सरकार, राज्य के एयरपोर्ट और सीमाओं पर कोविड टेस्ट किया अनिवार्य

Mon, 27 Jun 2022 10:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, रायपुर

सार

भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार को आदेश दिया कि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के नमूनों की जांच हवाई अड्डों और राज्य की सीमाओं पर की जाए ताकि कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी एयरपोर्ट और सीमाओं पर कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार को आदेश दिया कि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के नमूनों की जांच हवाई अड्डों और राज्य की सीमाओं पर की जाए ताकि कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण रखा जा सके।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग ने लिखा पत्र
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर राज्य में हवाई अड्डों पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए COVID-19 जांच से संबंधित निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए लिखा है। सरकारी बयान में कहा गया है कि अंतरराज्यीय सीमा चौकियों से आने वाले यात्रियों के नमूनों की जांच परिवहन विभाग के समन्वय से की जानी चाहिए। 

ये हैं आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य ने सोमवार को 125 कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 11,53,867 हो गई है। वहीं अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14,036 है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्ग में 28, रायपुर में 26, सरगुजा और बेमेतरा में नौ-नौ और बिलासपुर में कोरोना के आठ मामले सामने आए हैं जबकि 10 जिलों में सोमवार को कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। वहीं सोमवार को राज्य में 64 लोग कोरोना से ठीक हुए। जिसके बाद अब ठीक होने वालों की संख्या 11,39,074 हो गई है। वहीं वर्तमान में राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 757 हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को राज्य में 10,268 कोरोना नमूनों की जांच की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें