फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: फ्री फायर गेम खेलने के दौरान हुआ मोबाइल ब्लास्ट, नौ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल

Mon, 15 Nov 2021 01:58 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में हुई मोबाइल में धमाका की घटना के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव का है।
विज्ञापन
mobile blast- सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में गेम खेलने के दौरान मोबाइल में धमाका हो गया। इस धमाके में एक नौ साल का बच्चा बुरी तरह झुलस गया। हादसे के वक्त बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम चला रहा था।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में हुई मोबाइल में धमाका की घटना के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव का है।
 

जानकारी के मुताबिक, गोधना निवासी शिवशंकर कुर्रे(07) पिता मोहन कुर्रे मोबाइल में गेम खेलने के शौखीन है। वह रोज मोबाइल में गेम खेलता था। रविवार सुबह भी वह अपने फोन में गेम खेल रहा था। इसी दौरान मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। इस मोबाइल ब्लास्ट में बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिवशंकर कुर्रे घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

 

परिजनों ने बताया, रोज दो घंटे खेलता था फोन में गेम
परिजनों ने बताया कि ब्लास्ट में शिवशंकर कुर्रे के सीने में गहरी चोट आई है। हादसे के बाद परिजन उसे नवागढ़ के अस्पताल में लेकर गए। अब उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि शिवशंकर की हालत अभी स्थिर है। शिवशंकर के परिजनों ने बताया कि फोन सैमसंग कंपनी का था। घटना में फोन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें