फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का चिंतन शिविर: सभी चिंताएं भुलाकर नाचे नेता, लोकगीत की धुन पर थिरके पूर्व सीएम रमन सिंह

Thu, 02 Sep 2021 03:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भाजपा की छत्तीसगढ़ में चल रहे एक शिविर की बुधवार को हुई बैठक के बाद पार्टी के नेता अलग ही मूड में नजर आए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कई नेता लोकगीतों की धुनों पर थिरकते दिखे। 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ भाजपा की बस्तर में एक शिविर रूपी बैठक चल रही है। इस कार्यक्रम को नाम दिया गया है चिंतन शिविर। बुधवार की शाम को इस चिंतन शिविर की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत अन्य नेता सभी चिंताओं को भुलाकर ढोलक की थाप पर जम कर नाचे। कलाकार बांस से बने ढोल बजा रहे थे। प्रसिद्ध लोकगीत ए पान वाला बाबू की धुन पर रमन सिंह ने पार्टी के बाकी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ तालियां बजा-बजा कर नृत्य किया।

विज्ञापन


भाजपा के चिंतन शिविर की यह बैठक जगदलपुर में हुई थी। शाम को बैठक समाप्त होने के बाद नाश्ते का कार्यक्रम था और स्थानीय कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद राष्ट्रीय जनजाति आयोग के पूर्व प्रमुख नंद कुमार साय ने कुछ नेताओं से मंच पर चलने का अनुरोध किया। उधर नेता मंच की ओर चले और साय ने ढोल खुद अपने गले में टांग लिया। 

इसके बाद तो झूमने-नाचने का जो सिलसिला शुरू हुआ उसमें रमन सिंह, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष (संगठन) विष्णुदेव साय और पदाधिकारी पवन साय भी शामिल हुए। राज्यसभा सांसद राम विचार नेतम और नेता शिव रतन शर्मा भी इस दौरान खूब थिरके। रमन सिंह तालियां बजाते हुए नृत्य करते देखे गए। इस दौरान कुछ नेता तो सींग लगा हुआ एक मुकुट भी पहन कर नाचे। बता दें कि 31 अगस्त को शुरू हुआ यह चिंतन शिविर का दो सितंबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें