फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Jandarshan: बाइक चोरी होने के बाद आ रहा ट्रैफिक नियम तोड़ने का चालान, सीएम साय ने दिए राहत दिलाने के निर्देश

Fri, 05 Jul 2024 10:26 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बाइक मालिक का बाइक चोरी हो गया है, लेकिन ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान मालिक के पास आ रहा है। सीएम साय ने समस्या को सुनते ही प्रार्थी को राहत दिलाने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम जनदर्शन कार्यक्रम में समस्या लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में लोग की भीड़ लग रही है। जनता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यह मामला बाइक चोरी से संबंधित है। दरअसल, बाइक मालिक का बाइक चोरी हो गया है, लेकिन ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान मालिक के पास आ रहा है। सीएम साय ने समस्या को सुनते ही प्रार्थी को राहत दिलाने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में गुरुवार को बाइक चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। बाइक मालिक के पास ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान आ रहा है। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी भूपेंद्र साहू मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी व्यथा बताए। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बाइक चोरी हो गई। 

अब दिक्कत यह है कि जिसने बाइक चुराई, वो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है और दो बार उनके पास दो हजार रुपए का चालान आ गया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बाइक मालिक की बाइक दिलाने के संबंध में भी कार्रवाई करें और उन पर जो चालान आया है उसे मुक्त करने के संबंध में कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें