अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
- फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बारिश के चलते इन्द्रावती नदी उफान पर है। मंगलवार को भोपालपटनम ब्लॉक के रामपुरम, तिमेड़ सहित बाढ़ प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया। अफसरों ने मैदानी अमले को बाढ़ की निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर संबित मिश्रा ने इस दौरान सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाढ़ के संबंध में जानकारी ली। वहीं मैदानी अमले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी रखने और वस्तुथिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। बाढ़ एवं आपदा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम एवं एसडीएम को किसी भी सहयोग के लिए संपर्क करने को कहा है। साथ ही सभी प्रकार की सुविधाओं के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस स्थिति में लोगों को आवश्यकतानुसार सहयोग किया जा सके। बीजापुर जिले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा पूरी सजगता और सक्रियता से कार्य किया जा रहा है।
बाढ़ क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान एसडीएम भोपालपटनम वाईके नाग, सीईओ जनपद पंचायत दिलीप उईके सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें बीते तीन दिनों से लगातार हो बारिश के चलते भोपालपटनम ब्लॉक तिमेड स्थित इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी से लगे कई गांवों में पानी घुस आया है। जिससे उन गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए थे। दोपहर से बारिश थोड़ी थमने से नदी का जलस्तर धीरे-धीरे उतर रहा है। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां के हालातों का जायजा लिया। अफसरों ने मैदानी अमले को बाढ़ की निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने इस दौरान सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाढ़ के संबंध में जानकारी ली।
वहीं मैदानी अमले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी रखने और वस्तुथिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। बाढ़ एवं आपदा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम एवं एसडीएम को किसी भी सहयोग के लिए संपर्क करने को कहा गया हैं, साथ ही सभी प्रकार की सुविधाओं के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है, ताकि इस स्थिति में लोगों को आवश्यकतानुसार सहयोग किया जा सके। बीजापुर जिले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो चुकी हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा पूरी सजगता और सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। इन्द्रावती नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी से लगे कई गांवों में पानी घुस आया है। जिससे उन गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए थे। दोपहर से बारिश थोड़ी थमने से नदी का जलस्तर धीरे-धीरे उतर रहा है।