फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: विकास खंड स्तरीय चार दिवसीय एफएलएन आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न, मास्टर ट्रेनर्स ने शिक्षकों दी जानकारी

Sun, 23 Jun 2024 01:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

संकुल समन्वयक राजेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने कि जानकारी दी।
विज्ञापन
चार दिवसीय एफएलएन आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में निपुण भारत मिशन के तहत राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद के मार्गदर्शन में तथा डीएमसी विजेंद्र राठौर,संकुल प्राचार्य प्रभाकर शर्मा,शरद सोनवानी बीआरसी बीआर साहनी की उपस्थिति में विकास खंड स्तरीय चार दिवसीय एफएलएन आधारित प्रशिक्षण में जोन चेरपाल के लगभग 80 व जोन बीजापुर के 106 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों व मास्टर ट्रेनर की उपस्थिति में चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न हुआ। 

विज्ञापन


संकुल समन्वयक राजेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने कि जानकारी दी। एफएलएम एवं नवाजतन प्रशिक्षण से शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता में परिवर्तन आएगा,सभी शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका तथा वर्क बुक का सही प्रकार से प्रयोग करने कहा गया। पुस्तकों के साथ शिक्षक संदर्शिका और अभ्यास पुस्तिका को जोड़ा गया है,साथ ही समयावधि के साथ ट्रेकर की व्यवस्था की गई है,ताकि जाना जा सके कि शिक्षक ने अभी तक कितने बच्चो को कौन कौन सी गतिविधि करवाई है ताकि बच्चों में भाषाई और गणित दक्षता का विकास हो सके।

अलग-अलग विषय समझाने के लिए शिक्षकों ने स्वयं कई टीएलएम सामग्री बनाई और उसका प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद ने शिक्षकों को समयबध्य स्कूल में उपस्थिति के साथ गुणवत्ता सुधार करने की बात कहीं, अनुशासनहीनता न बरतने की समझाइश देते हुए ईमानदारी से कर्तव्य पालन हेतु कहा,वही जिला परियोजना समन्वयक विजेंद्र राठौर ने बुनियादी भाषाई कौशल और गणितीय ज्ञान को सभी बच्चो को सिखाने पर बल दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें