फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में बवाल: भीम रेजिमेंट ने साजा थाने का किया घेराव, धार्मिक स्थल को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 18 Jan 2024 04:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में भीम रेजिमेंट ने साजा थाने का घेराव किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों द्वारा भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश जारी है।
 
विज्ञापन
भीम रेजिमेंट ने थाने का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साजा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को भीम रेजिमेंट ने साजा थाने का घेराव किया। पूरा मामला एक धार्मिक स्थल से लेकर जुड़ा है। भीम रेजिमेंट का कहना है कि, साजा थाना क्षेत्र के ग्राम सोमईखुर्द में सतनामी समाज द्वारा आरक्षित भूमि को चार साल पहले मिट्टी मुरूम डाल कर लेवल कराया गया था। यह भूमि अभी नाले में तब्दील हो गई है। 

विज्ञापन


भीम रेजिमेंट के अनुसार, इस स्थान पर आस्था का प्रतीक जैतखाम स्थापित किया गया है। यहां कुछ असामाजिक तत्व द्वारा विधानसभा चुनाव के समय एक झंडा लगाकर विवाद किया गया। फिर दोनों पक्ष का समझौता कराकर झंड़ा को उक्त स्थान से हटाया गया। इसके बाद जैतखाम के आसपास 29 दिसंबर 2023 को तार से घेरा किया जा रहा था। 

इसी दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा विवाद करते हुए जातिगत गाली दी गई। दोनों पक्षों ने साजा थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन एक ही पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जबकि अन्य के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर भीम रेजिमेंट ने गुरुवार को थाने का घेराव किया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों द्वारा भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें