फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: मुठभेड़ में छह माह की बच्ची की मौत व हसदेव अरण्य मामला, सर्व आदिवासी समाज ने बुलाया बंद

Thu, 18 Jan 2024 04:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में छह महीने की बच्ची की मुठभेड़ में हुई मौत व हसदेव अरण्य मामले में सर्व आदिवासी समाज ने एक दिन का बंद बुलाया है। सर्व आदिवासी सामाज ने हसदेव अरण्य मामले में सरकार से खदान निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
बीजापुर बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी में छह महीने की बच्ची की मुठभेड़ में हुई मौत व हसदेव अरण्य मामले में सर्व आदिवासी समाज ने एक दिन का बीजापुर जिले में बंद बुलाया है। सर्व आदिवासी समाज ने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। सर्व आदिवासी समाज की बंद को समर्थन देते व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। सर्व आदिवासी सामाज ने हसदेव अरण्य मामले में सरकार से खदान निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि एक जनवरी को बीजापुर जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गंगालूर क्षेत्र के मुतवेंदी में पुलिस-नक्सलियो के बीच गोलीबारी के दौरान एक छह महीने की बच्ची मंगली की मौत हो गई। छह महीने की मंगली की मौत को पुलिस ने क्रॉस फायरिंग बताया था, जबकि पीड़ित मां ने इसे एकतरफा पुलिस कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इस मामले में टीम गठित कर जांच दल मुतवेंडी भेजा था। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें