फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election Result: मतगणना की तैयारी पूरी, कल सुबह आठ बजे से होगी वोटों की गिनती

Sat, 02 Dec 2023 07:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले के पाकुरभाट लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं
विज्ञापन
कलेक्टर कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले के पाकुरभाट लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे, संजारी बालोद विधानसभा के लिए सबसे कम 19 राउंड में गिनती की जाएगी, डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 राऊंड और गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा 21 राउंड में गिनती की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि मतगणना स्थल को तीन लेयर प्रोटेक्शन के साथ सुरक्षित किया गया है अंदर बाहर अलग-अलग कंपनियां सुरक्षा में लगी हुई हैं।

विज्ञापन

सबसे पहले ईटीपीबीएस पोस्टल बैलेट की गिनती

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि आठ बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ हो जाएगा, सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों के मत पत्रों की गिनती की जाएगी सुबह 7:00 तक डाककर्मी जितने भी पोस्ट बैलेट लेकर पहुंचेंगे उन सभी को शामिल किया जाएगा इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता जिनका घर में मतदान करने की व्यवस्था दी गई थी उनके मत पत्रों की गिनती की जाएगी।


ये डिवाइस प्रतिबंधित

आपको बता दें कि मतगणना कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक पेन इत्यादि ले जाना माना है। वहीं स्टेशनरी अंदर ले जाने की अनुमति दे दी गई है नेटवर्किंग और सर्वर से जुड़े कोई भी उपकरण अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन

मेटल डिटेक्टर से लेकर हाई लेवल व्यवस्था

मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि मतगणना स्थल पर मीटर डिटेक्टर से लेकर हाई क्वालिटी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है इसके साथ ही मतगणना स्थल से लेकर बाहर की व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए थ्री लेयर प्रोटेक्शन भी लगाई गई है अलग-अलग कंपनी सुरक्षा में तैनात है।


प्रत्याशी जांच कर सकते हैं टेबल

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता किसी भी तबले की जांच पड़ताल कर सकते हैं वही सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अब भी कर्ताओं को सुबह छह बजे अनिवार्य रूप से गणना कक्षा में पहुंचना होगा। कलेक्टर ने बताया की तैयारी पूरी हो चुकी है गणना परीक्षक भी इस मतगणना के दौरान उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें