फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: मतगणना को लेकर प्रशासन मुस्तैद, बालोद में कलेक्टर के नेतृत्व में हुआ प्रशिक्षण

Wed, 29 Nov 2023 12:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य पूरी तरह से त्रुटिरहित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
CG Election 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य पूरी तरह से त्रुटिरहित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं और ईवीएम, वीवीपेट से मतगणना के लिए गणना सुपरवाईजर और गणना सहायकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिसका नेतृत्व जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने किया। इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गणना सुपरवाईजर और गणना सहायकों को उनके कार्यों और दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, तीनों विधानसभा की गणना स्ट्रांग रूम पाकुरभाट में की जाएगी।

विज्ञापन


कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर मतगणना तिथि तीन दिसम्बर को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी गंभीरता एवं विशेष सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। प्रशिक्षण में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें