फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैटू का ट्रेंड: फैशन तो कोई शरीर के निशान छुपाने को बनवा रहा टैटू, टशन के लिए हर दर्द भी मंजूर

Sat, 06 Nov 2021 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा सीमा एस आनंद, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वैसे त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि टैटू बनवाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। लेकिन युवा शौकिया इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। अपने इस शौक पर दिल खोल कर खर्च भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
युवाओं में बढ़ रहा टैटू का ट्रेंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के युवाओं के भी अपने शौक हैं। टैटू इन्हीं में से एक है। इसमें भी तरह तरह की आकृतियां अपने शरीर पर गुदवाने के दौरान दर्द से भी गुजरते हैं, लेकिन बात टशन की है तो सब कुछ मंजूर। कोई गर्दन पर तो कोई बाजू पर टैटू बनवाए घूम रहा है। किसी ने पीठ तो किसी ने सीने पर टैटू बनवा रखे हैं। ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ शौक के चलते युवा टैटू बनवा रहे हैं, कुछ तो अपने शरीर के निशान तक इसके पीछे छिपा रहे हैं। 

विज्ञापन


जन्म का निशान छिपा लिया
मेरी बाजू पर जन्म से ही निशान था, जो देखने में बहुत बुरा लगता था। बार-बार ध्यान वहीं जाता था, इसलिए मैंने टैटू बनवाने की सोची। सेक्टर 38 में 4000 रुपये में टैटू बनवाया। अब अच्छा महसूस होता है। बस थोड़ा सा ध्यान रखना होता है कि टैटू बनवाने के बाद  2-3 तीन दिन तक पानी न लगे। यदि इस पर पानी लग जाए तो स्याही फैल सकती है।  - भूमिका, इंटीरियर डिजायनर, सेक्टर- 44, चंडीगढ़

ढाई लाख हो चुका है खर्च

जब बात पसंद की आती है तो न तो कोई मोल है और न ही दर्द की चिंता। कुछ टैटू गुजरात, मुंबई, लुधियाना और चंडीगढ़ से बनवाए हैं। कमर, छाती, टांगों और बाजुओं पर टैटू गुदवाए हैं। एक बार तो टैटू बनवाते समय उठकर भाग गया था लेकिन शौक है तो दर्द भी सहना पड़ता है। एक टैटू बनवाने में तो 48 घंटे बैठना होता था। 24 घंटे और 16 घंटे तो आम बात है। कुल मिलाकर टैटू बनवाने में ढाई लाख रुपया खर्च हो चुका है। - अभिषेक, डेकोरेशन बिजनेसमैन, मलोया
विज्ञापन


तीन साल पहले जब मैंने टैटू बनवाया था तो मुझे तो दर्द नहीं हुआ। मेरा टैटू सभी दोस्तों को पसंद आया। अब तो यह मेरी पहचान बन चुका है, जिसे नाम नहीं पता होता वह कहता है वही जिसकी बाजू पर टैटू बना है। शौक पालने की भी एक उम्र होती है यदि इस उम्र में भी शौक पूरे न किए तो क्या फायदा। टैटू बनवाने में त्वचा पर जख्म भी हो जाते हैं, इसकी अलग से दवा आती है। वैसे एक माह में यह पूरी तरह सेट हो जाता है।  -ओजल, सेक्टर- 38, चंडीगढ़

अच्छी जगह से ही बनवाएं टैटू वरना हो सकता है हानिकारक 

मेरा मानना है कि टैटू बनवाना सुरक्षित नहीं है। टैटू की वजह से पुलिस और सेना में प्रवेश नहीं मिलता। इसमें इस्तेमाल होने वाली स्याही भी दुष्प्रभाव छोड़ती है। यदि किसी को टैटू बनवाना ही है तो अच्छी जगह से बनवाएं ताकि कोई संक्रमण न हो। कोशिश करें कि गर्दन जैसी नाजुक जगह पर इसे न ही बनवाएं।  - डॉ. मंजीत पाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ, सेक्टर 16 अस्पताल, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें