फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः फेसबुक पर स्पीकर कंवरपाल के खिलाफ किया गलत प्रचार, तीन लोगों पर केस दर्ज

Fri, 12 Jul 2019 04:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल व उनके बेटे निश्चल चौधरी के खिलाफ कुछ लोगों ने फेसबुक पर गलत प्रचार किया। ऐसा कर आरोपियों ने उनकी छवि खराब करने की प्रयास किया। इसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ता सुशील गुप्ता ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता शिव शंकर कॉलोनी जगाधरी निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जगाधरी से विधायक एवं स्पीकर कंवरपाल व उनके बेटे निश्चल चौधरी पार्टी के कार्यकर्ता व समाजसेवी हैं। सुशील ने बताया कि फेसबुक पर मनोज शर्मा, कुनाल पंडित व अशोका एडवरटाइजमेंट के नाम तीन आईडी है। 

सात जुलाई को इन तीनों आईडी को ऑपरेट करने वालों ने स्पीकर कंवरपाल व उनके बेटे निश्चल चौधरी के खिलाफ कई मैसेज डाले। इन व्यक्तियों ने स्पीकर के बेटे द्वारा खरीदी गई एक करोड़ की जगुआर कार को लेकर जो भी मैसेज व खबर डाली गई वो बिल्कुल झूठी और निराधार है। इन गलत मैसेज के कारण स्पीकर कंवरपाल, उनके बेटे निश्चल चौधरी व उनकी पार्टी के सम्मान को काफी ठेस पहुंची है और पब्लिक में इन अफवाहों के कारण काफी रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने इस प्रकार की झूठी अफवाहों की पोस्ट डालकर पार्टी व स्पीकर की छवि खराब की है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ऐसी पोस्ट डाल रहे अश्वनी शर्मा को फोन किया तो उन्होंने उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया और दोबारा फोन करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।ट

उसने इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों खिलाफ 294, 500, 506, 120बी तथा 67 एक आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

स्पीकर व उनके बेटे को लेकर फेसबुक पर गलत प्रचार करने की शिकायत आई है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - मनोज कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें