फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: चंडीगढ़ को मिले तीन बैडमिंटन कोर्ट और एक स्वीमिंग पूल, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने किया उद्घाटन

Fri, 25 Jun 2021 11:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि शहर की पेराफेरी से लगते गांव से प्रतिभाशाली युवाओं को सामने लाने के प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते सारंगपुर में भी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया गया है। अन्य गांव को भी इन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से जोड़ने योजना बना रहे हैं, जिससे गांव से अधिक से अधिक युवा खेल से जुड़े और भविष्य में वह बेहतर खिलाड़ी बनकर देश के साथ शहर का नाम भी रोशन करें।
विज्ञापन
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने दी शहर को सौगात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ब्यूटीफुल में खेलों का बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए यूटी के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर वीपी बदनौर ने शुक्रवार को सेक्टर 27-सी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने नए मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। लगभग 5 करोड़ की लागत से बने इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीन बैडमिंटन कोर्ट और एक स्वीमिंग पूल बना हुआ है। वर्ष 2018 में 21 मई को सांसद किरण ने इसका नींव पत्थर रखा था।

विज्ञापन


उद्घाटन मौके पर प्रशासक के साथ यूटी के नए एडवाइजर धर्मपाल, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी केके यादव, वित्त सचिव विजय नामदेव रॉव जड़े, शिक्षा विभाग के निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़, यूटी खेल निदेशक तेजदीप सिंह सैनी, एरिया पार्षद दविंदर सिंह बबला भी मौजूद रहे।

दो मिनट का मौन 
उद्घाटन मौके पर प्रशासक वीपी बदनौर ने अपने भाषण से पहले वहां उपस्थित लोगों से फ्लाइंग सिख स्वर्गीय मिल्खा सिंह को याद करते हुए कहा कि शहर ने खेल जगत का सितारा खो दिया है। उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद प्रशासक ने कहा कि खेलों में मेरी रुचि शुरू से ही रही है। चंडीगढ़ में खेलों का बुनियादी ढांचा देश के अन्य शहरों से काफी बेहतर है। इसको और अधिक मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। इससे पहले भी शहर में कई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खुल चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अब स्कूली छात्रों को खेलों में ग्रास रूट से जोड़ने के लिए स्कूलों में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को बनाना शुरू कर दिया है, ताकि बच्चे यहां खेल सकें। साथ ही क्षेत्र के रहने वाले लोग इसका फायदा उठा सकें। शहर में मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। प्रशासक ने शहर की फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट अकादमी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन अकादमियों ने देश को बेहतर खिलाड़ी दिए हैं।

प्रशासक बोले- सुखना लेक पर बिना मास्क घूमना गलत, चालान में लाई जाएगी तेजी 
प्रशासक ने कहा कि कोविड का पहला चरण खत्म हो चुका है और दूसरा भी लगभग खत्म ही हो रहा है लेकिन मास्क पहनना बहुत जरूरी है। इस बीमारी से बचने के लिए मास्क ही सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। सुखना लेक पर लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। यह बहुत गलत है। चालान काटने की प्रकिया में तेजी लाई जाएगी। जो लोग मास्क नहीं पहन रहे, उसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर और अधिक सख्ती बरतने के लिए योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मपाल बोले- खेलों का बुनियादी ढांचा और मजबूत करेंगे

प्रशासक के नए सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि वह खुद खेलों से जुड़े रहे और उन्हें खुशी है कि पदभार संभालने के बाद पहला उद्घाटन समारोह ही खेल से जुड़ा हुआ मिला। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वे यहां से पढ़े हुए हैं। शहर में खेलों का बुनियादी ढांचा और मजबूत हो, इसके लिए भविष्य में काम करते रहेंगे।   

कोविड की रफ्तार कम होने पर बबला ने की प्रशासक की तारीफ 
इस मौके पर क्षेत्र के पार्षद दविंदर सिंह बबला ने कहा यहां के लोगों की काफी समय से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खोलने की मांग थी, जो आज पूरी हुई है। वहीं बबला ने प्रशासक वीपी बदनौर की तारीफ करते हुए कहा कि प्रशासक और उनकी टीम ने शहर से कोरोना के केसों को गिरावट लाने का जो काम किया है वह काबिलेतारीफ हैं। पहले दिन में 800 के करीब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या आ रही थी लेकिन अब घटकर यह प्रतिदिन यह संख्या 10 के करीब पहुंच गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें