फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के लिए वीआईपी नंबर के शौकीन लोगों को सरकार का झटका

Sun, 15 May 2016 05:54 PM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
vehcile - फोटो : file photo
विज्ञापन
वाहनों के लिए वीआईपी नंबर के शौकीन लोगों को यह खबर झटका दे सकती है। अब यदि किसी को वीआईपी नंबर लेना है तो उसे पहले के मुकाबले 25 से 50 हजार रुपये तक अधिक खर्च करने होंगे। करीब दो साल बाद परिवहन विभाग की तरफ से वीआईपी नंबरों की नई रेट लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग में वाहन रजिस्ट्रेशन के समय कई बार वाहन मालिक वीआईपी नंबर की डिमांड करते हैं। इसके लिए नंबर लेने वाले को एक निर्धारित फीस देनी होती है, जो नंबर की श्रेणी पर निर्भर करती है। प्रदेश में अभी तक 0001 सबसे महंगा नंबर है, जिसे लेने के लिए नॉन ट्रांसपोर्ट वाहन संचालक को पांच लाख रुपये और ट्रांसपोर्ट वाहन संचालक को एक लाख रुपये फीस के तौर पर देने होते हैं। परिवहन विभाग की तरफ से मार्च 2014 में वीआईपी नंबरों के लिए रेट लिस्ट जारी की गई थी।

दो साल बाद अब विभाग ने जो रेट लिस्ट जारी की है उसमें वाहन संचालक को वीआईपी नंबर लेने के लिए 25 से 50 हजार रुपये तक अतिरिक्त देने होंगे। हालांकि विभाग की तरफ से 0001 का रेट पहले वाला ही रखा गया है, लेकिन उसके नीचे वाले नंबरों के रेट अलग-अलग श्रेणी के आधार पर बढ़ा दिए गए हैं। इसमें भी ट्रांसपोर्ट और नॉन ट्रांसपोर्ट के हिसाब से वाहन संचालक को वीआईपी नंबर की फीस देनी होगी। 
विज्ञापन


नॉन ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों की पुरानी रेट रेट लिस्ट
1. 0001 - पांच लाख रुपये
2. 0007 और 0009  - डेढ़ लाख रुपये
3. 0002, 0006, 0008  - 75 हजार रुपये
4. 0010, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 100, 786 - पचास हजार रुपये
5. 0111, 0222, 0333, 0444, 0555, 0666, 0777, 0888, 0999, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999, 0012, 0021, 0023, 0032, 0034, 0043, 0045, 0054, 0056, 0065, 0067, 0076, 0078, 0087, 0089, और 0098  - पच्चीस हजार रुपये
नोट : इसके अलावा अन्य नंबर के लिए मनपसंद नंबर के लिए 10 हजार रुपये फीस थी।
विज्ञापन

अब यह होगी नॉन ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों की रेट लिस्ट

vehcile - फोटो : file photo
पुरानी रेट लिस्ट 
1. 0001  - एक लाख रुपये 
2. 0002, 0011 एवं 0786 - 20 हजार रुपये 
3. 0012, 0021, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 0100, 0111, 0222, 0333, 0444, 0555, 0666, 0777, 0888, 0999, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 - दस हजार रुपये
नोट : इसके अलावा अन्य मनपसंद नंबर के लिए 10 हजार रुपये फीस होगी। 
 
वीआईपी नंबरों की रेट लिस्ट 
1. 0001 - पांच लाख रुपये 
2. 0002, 0007 एवं 0009  - डेढ़ लाख रुपये 
3. 0003, 0006, 0008  - एक लाख रुपये 
4. 0010, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 100, 786 - 75 हजार रुपये 
5. 0012, 0021, 0023, 0032, 0034, 0043, 0045, 0054, 0056, 0065, 0067, 0076, 0078, 0087, 0089,  0098, 0111, 0200, 0222, 0300, 0333, 0400, 0444, 0500, 0555, 0600, 0666, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 0999, 1000, 1111, 2000, 2222, 3000, 3333, 4000, 4444, 5000, 5555, 6000, 6666, 7000, 7777, 8000, 8888, 9000, 9999   - 50 हजार रुपये 
नोट : इसके अलावा अन्य नंबर के लिए मनपसंद नंबर के लिए 20 हजार रुपये फीस होगी। 

ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए नई रेट लिस्ट 
1. 0001  - एक लाख रुपये 
2. 0002, 0021, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099 एवं 0786 - 20 हजार रुपये 
3. 0100, 0111, 0222, 0333, 0444, 0555, 0666, 0777, 0888, 0999, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 - दस हजार रुपये 
नोट : इसके अलावा अन्य मनपसंद नंबर के लिए 10 हजार रुपये फीस होगी। 

जिला स्तर पर नहीं, चंडीगढ़ से ही मिलेंगे वीआईपी नंबर 
पहले 01 से 100 तक के वीआईपी नंबर चंडीगढ़ में मिलते थे, लेकिन कुछ समय पहले परिवहन विभाग ने 21 से 100 तक के नंबर आवंटित करने की जिम्मेदारी जिला स्तर के अधिकारियों को दे दी थी। अब फिर से विभाग ने सभी वीआईपी नंबर के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से जोड़ दिया है। अब जिला स्तर पर वीआईपी नंबर नहीं मिलेंगे। वीआईपी नंबर लेने वालों को चंडीगढ़ ही जाना पड़ेगा। 

जगदीश शर्मा, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण रोहतक ने बताया कि परिवहन विभाग की तरफ से वीआईपी नंबरों की नई सूची जारी की गई है। अब नई सूची के आधार पर ही वीआईपी नंबरों की फीस ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें