फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ केसः सुभाष बराला के बेटे को मिली जमानत, 5 महीने से जेल में था

Fri, 12 Jan 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Vikas Barala Arrested
विज्ञापन
आईएएस वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ मामले में फंसे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की नियमित जमानत याचिका को  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के सामने वर्णिका के वकील ने दलील दी कि राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर इस मामले की जांच को प्रभावित किया जा सकता है। ऐसे में विकास बराला को नियमित जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने उनकी इस दलील पर असहमति जताते हुए कहा कि अगर उनको लगे की याची जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है तो उस स्थिति में शिकायतकर्ता हाईकोर्ट की शरण ले सकता है। 

वीरवार को सुनवाई के दौरान बराला के वकील ने कहा कि इस मामले में विकास के खिलाफ बाद में धारा जोड़ कर उसे गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित लड़की ने भी पहले इन धाराओं के तहत शिकायत नहीं की थी। यह मामला पूरी तरह से योजना बनाकर राजनीतिक लाभ के लिए तैयार किया गया। याची 9 अगस्त से पुलिस हिरासत में है और जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब विकास को इस मामले में जमानत दी जाए। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ जिला अदालत इस मामले में चार बार जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। दूसरे अभियुक्त आशीष ने अभी हाईकोर्ट में जमानत याचिका नहीं लगाई है। विकास पर आरोप है कि 5 अगस्त की रात उसने और उसके दोस्त आशीष ने पीछा कर वर्णिका कुंडू की कार को हाउसिंग बोर्ड चौक पर रुकवा लिया था। इसके बाद कार दरवाजा खोल अपहरण करने की कोशिश की। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को फोन लगाया था, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

ये है पूरा मामला- आईएएस की बेटी का पीछा किया

Vernika Kundu & Vikas Barala - फोटो : File Photo
4 अगस्त 2017 देर रात 12.15 बजे सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का सेक्टर-7 पेट्रोल पंप से सफारी कार में विकास बराला और आशीष ने पीछा किया। इसी रात 12.40 बजे साहसी युवती की सूचना पाते ही पुलिस की पीसीआर ने मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड चौक से आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया।

देर रात 1.20 बजे हरियाणा के आईएएस अधिकारी अपनी बेटी के साथ शिकायत करवाने के लिए सेक्टर-26 पुलिस थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे आरोपियों के खिलाफ कमजोर धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शनिवार(5 अगस्त) सुबह 10 बजे हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर राजनीतिक गलियारों और मीडिया तक पहुंची। इसी दौरान साहसी युवती ने भी अपबिती घटना की जानकारी फेसबुक पर डाली।

तीन बजे पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए गए। शनिवार दोपहर 4.20 बजे बजे पुलिस ने कमजोर धाराओं के साथ आरोपी युवकों ने पंचकूला निवासी एवं भाजपा ने कृष्ण ढुल्ल की गारंटी पर जमानत दे दी।

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस
रविवार (6 अगस्त) कमजोर धाराएं लगाने और थाने से आरोपियों को जमानत मिलने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। लोगों ने भाजपा और आरोपी युवकों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद साहसी लड़की और उकने पिता भी खुलकर मीडिया के समक्ष आ गए और उन्होंने ने भी कमजोर धाराओं को लेकर सवाल उठाए।

पुलिस के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज गायब होने से पुलिस की किरकिरी बढ़ गई और हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष पर विरोधी दलों ने इस्तीफे का दबाव बनाना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ के साथ साथ हरियाणा में भी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए।

सोमवार (7 अगस्त) को चंडीगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी द्वारा लड़कियों पर दिए गए बयान पर लोगों का रोष और बढ़ गया। इसी दिन हरियाणा के पार्टी प्रभारी अनिल जैन ने ट्विटर पर कहा कि सुभाष बराला पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और बराला अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे लेकिन रोष बढ़ने के बाद जैन को ट्विटर से यह पोस्ट हटाना पड़ा।

जब पुलिस की किरकिरी चार तरफ से होने लगी और उनकी कारगुजारी पर सवाल उठने लगे तो आखिरकार पुलिस के एसएसपी डा. ईश सिंघल को बचाव के लिए प्रैसवार्ता बुलानी पड़ी लेकिन मीडिया के सवालों से एसएसपी प्रैस कांफ्रेस में बीच में छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पुलिस के खिलाफ लोगों का रोष और बढ़ गया।
विज्ञापन

Vikas Barala
मंगलवार(8 अगस्त) को चंडीगढ़ प्रशासन ने पूरे मामले की गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी टफुटेज जारी की जिससे पता चला कि आरोपी युवकों ने साहनी युवकों का पीछा किया था। सोशल मीडिया पर लोगों का रोष और बढ़ गया।

पंचकूला, चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा के कई जिलों में विरोधी दलों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस डीजीपी की सलाहकार परिमल राय के साथ बैठक हुई। मंगलवार शाम को ही प्रशासन ने किरकिरी से बचने के लिए निर्णय लिया कि आरोपी युवकों को फिर से बुलाकर अपहरण के प्रयास के धाराएं जोड़ी जाएगी। ऐसे में आरोपी युवकों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है और नोटिस तैयार किए गए। नोटिस भिजवाये गए, लेकिन लेने से इंकार हो गया।

बुधवार (9 अगस्त) सुबह आरोपी युवकों के घरों के बाहर नोटिस चिपका गए और उन्हें 11 बजे पुलिस थाने में पेश होने की हिदायत दी गई, पर वे दोपहर में पहुंचे। फिर दो घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में गैर जमानती धाराएं जोड़ दीं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तब से दोनों जेल में हैं और कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें