फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा वीरवार, पार पांच डिग्री गिरा, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
सेक्टर 33 और 34 की विभाजित सड़क पर रही हलकी धुंध। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। वीरवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड लगातार बढ़ रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान नीचे गिर सकता है। वीरवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से बादल छाए रहे। तापमान गिरने से सड़कों पर सन्नाटा दिखा। शाम छह बजे के बाद बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखी। मौसम विभाग के मुताबिक चार दिसंबर की रात से उत्तर पश्चिमी भारत को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है, जिससे बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट महसूस की जाएगी। मौसम विज्ञानियों का दावा है कि दो दिसंबर को कई साल बाद इतनी ठंड पड़ी है। बता दें कि बुधवार भी सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। इस दिन का तापमान 19.8 डिग्री था, लेकिन वीरवार को पारा .8 डिग्री और गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें