चंडीगढ़। 180 शिक्षकों को नौकरी से हटाने के विरोध में सेक्टर-4 स्थित एमएलए हॉस्टल के सामने मोबाइल टावर पर चढ़े शिक्षक की सुरक्षा को देखते हुए वीरवार को सिविल डिफेंस की टीम ने टावर के चारों ओर तिरपालें बिछानी चाहीं तो शिक्षक भड़क गया। उसने आग का तिली जलाकर खुद को लगाने की धमकी दी।
शिक्षक सोहन सिंह ने चिल्लाकर कहा कि उसका प्रदर्शन पंजाब सरकार के खिलाफ है। चंडीगढ़ प्रशासन क्यों उसकी मौत की जिम्मेदारी ले रहा है। शिक्षक ने कहा कि सभी यहां से चले जाएं, नहीं तो वह खुद को आग लगा लेगा। हंगामा होने के बाद करीब ढाई बजे शिक्षक ने खाना मांगा। इसके बाद सिविल डिफेंस के सीडीआई संजीव कोहली ने खाने की जांच की और खुद खाना लेकर हाइड्रोलिक मशीन से ऊपर शिक्षक को देकर आए। सोहन सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ उसे प्रदर्शन करने नहीं दिया जा रहा। यदि कोई चालाकी कर उसे उतारने की कोशिश कि तो वह जान दे देगा।