फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसफ वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शहर के तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसफ) वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शहर के तीन शूटिंग खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें अंजुम मोदगिल, अर्जुन बबूता, वियजवीर सिद्द का नाम शामिल है। वर्ल्ड कप का आयोजन कोरिया में 9-21 जुलाई तक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें हिस्सा लेने वाला भारतीय शूटिंग दल शुक्रवार को कोरिया पहुंच जाएगा। भारतीय शूटिंग खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में बेहतर करके दिखाना होगा क्योंकि इसी की बदौलत इन खिलाड़ियों को सिंतबर में कोरेशिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी।
अंजुम मोदगिल : पिछले ओलंपिक में भारतीय टीम को ओलंपिक कोटा दिलाने वाली अंजुम मोदगिल आईएसएसफ वर्ल्ड कप राइफल इवेंट में हिस्सा लेंगी। यह खिलाड़ी थ्री पोजिशन में भी हिस्सा लेती हैं। शूटिंग के खेल की एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। देश की टॉप महिला टीम की लिस्ट में पिछले कुछ सालों से लगातार अपना नाम शुमार करती आ रही है। अंजुम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 70 से अधिक पदक जीत जीत चुुकी हैं।
विज्ञापन

विजय वीर सिद्द : आईएसएसफ वर्ल्ड कप में पिस्टल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में बीए फाइनल वर्ष के छात्र हैं और देश के उभरते हुए शूटिंग खिलाड़ियों की सूची में शुमार हैं। जूनियर वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल जीत चुके हैं। कई मेडल इस खिलाड़ी के नाम हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी की शूटिंग रेंज में सीनियर कोच दिलीप सिंह चंदेल से शूटिंग के खेल का अभ्यास करते हैं।
अर्जुन बबूूता : आईएसएसफ वर्ल्ड कप में राइफल इवेंट में हिस्स ले रहे हैं। मूल रूप से जलालाबाद के रहने वाले हैं। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के पूर्व छात्र और मौजूदा समय मे जालंधर के पास लवली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। शूटिंग के खेल के माहिर खिलाड़ी हैं। कई अहम टूर्नामेंट में देश के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल बटोरने में हमेशा आगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें