फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह का भारतीय टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दोनों पारियों में नाकाम रहने वाले शुभमन गिल पर एक बार फिर से बीसीसीआई ने भरोसा जताते हुए वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज में जगह दी है। वहीं, एक और क्रिकेटर गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अर्शदीप सिंह को टीम में रखा गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। बोर्ड कंट्रोल ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) की चयनकर्ता कमेटी ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। पहला वनडे 22 जुलाई, दूसरा वनडे 24 जुलाई, तीसरा वनडे 27 जुलाई को खेला जाना है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें