फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जारी है निजी बस संचालकों की मनमर्जी, गांव-कालोनियों से बिठा रहे सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न इलाकों से निजी बस संचालक उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई जिलों के लिए मनमाने तरीके से बस चला रहे हैं। इसको लेकर चंडीगढ़ के गांव फैदा निजामपुर के गुरप्रीत सिंह ने परिवहन सचिव से शिकायत कर इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में उन्होंने कहा है कि गांव फैदां निजामपुर के बीट बॉक्स के पास कई निजी बसें खड़ी रहती हैं, जो राजस्थान व अन्य राज्यों में पंजीकृत है। ये उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई जिलों के लिए चलती है। ये लोगों से मनमाने दाम वसूलते हैं। प्रशासन के किसी भी आदेश का पालन नहीं किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग भी इस खेल में शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि पास में ही पुलिस कर्मचारी भी खड़े रहते हैं लेकिन इसके बावजूद निजी बस संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। चंडीगढ़ में निजी बसों की एंट्री पर पाबंदी है। इसके बावजूद निजी बस संचालक बस स्टैंड के अलावा अन्य जगहों से भी सवारियों को बिठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से गैरकानूनी है। परिवहन सचिव से मांग की है कि निजी बसों की एंट्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें