फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गाड़ी कुरुक्षेत्र में और चालान कट गया हिमाचल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कार मालिक ने कहा- मेरी कार तो घर पर है, फिर कैसे हुआ चालान
विज्ञापन


कार मालिक ने पुलिस को दी शिकायत, नकली नंबर वाली कार पर लगा है पुलिस का स्टीकर

संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। एक व्यक्ति स्विफ्ट कार पर जाली नंबर लगाकर हिमाचल में घूम रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब मोहाली नंबर की स्विफ्ट कार का चालान हिमाचल के मणिकर्ण रोड पर स्थित कसोल में हुआ, इसका खुलासा तब हुआ, जब स्विफ्ट कार का ऑनलाइन चालान कटकर असल मालिक के मोबाइल पर पहुंचा। जबकि उसकी कार हिमाचल गई ही नहीं। बल्कि मोहाली नंबर की स्विफ्ट कार का असल मालिक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में था, जिसका सीसीटीवी फुटेज और अंबाला दप्पर टोल प्लाजा की एंट्री भी है। मामले की शिकायत असल कार मालिक ने जीरकपुर थाने में दर्ज करवा दी है।
जानकारी देते हुए हरमेश चंद निवासी गांव गाजीपुर ने बताया की 22 मार्च को वह अपनी स्विफ्ट विडिआई मॉडल कार पर सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर पंचकूला के सेक्टर-16 से होते हुए कुरुक्षेत्र गोशाला में गया था और पूरा दिन वहां बिताने के बाद रात करीब साढ़े 7 बजे वह घर आया। इस दौरान सुबह जाने और शाम को वापस आने की दप्पर टोल प्लाजा पर एंट्री भी है। शिकायतकर्ता हरमेश ने बताया कि उनके पास शनिवार सुबह करीब साढ़े दस उनके मोबाइल पर चालान आया तो वह हैरान हो गए कि उनकी गाड़ी तो उनके पास है और चालान कसोल में हो रहा है। जिसके बाद वह परेशान होने के बाद थाना जीरकपुर में उसकी शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जो चालान उनके मोबाइल पर आया उसमें 22 मार्च शाम करीब सवा सात बजे चालान का समय लिखा है, जबकि वह उस समय कुरुक्षेत्र से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी पर जाली नंबर के साथ लगा हुआ है पुलिस का स्टीकर

शिकायतकर्ता हरमेश चंद ने बताया कि जिस गाड़ी का चालान हुआ है और मोबाइल पर मैसेज आया है, वह गाड़ी पुराने मॉडल की है और उनकी गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ है। जबकि उनकी गाड़ी नए मॉडल की है और उनकी गाड़ी पर कोई स्टीकर आदि नहीं है। हालांकि जो गाड़ी चालान में दिख रही है, उस पर जो नंबर प्लेट लगी है, वह उनकी गाड़ी की ही थी। हैरानी की बात है की सेम नंबर की प्लेट और वह भी आईएनडी वाली प्लेट लगी होना बहुत बड़ा सवाल उठाती है कि किस तरह आईएनडी वाली दो नंबर प्लेट्स निकल सकती हैं। हरमेश चंद ने कहा कि ऐसा ना हो के ये लोग कोई तस्करी या ऐसा क्राइम कर दें, जिसके खामियाजा उनको भुगतना पड़े। इसके लिए उन्होंने पुलिस से मदद कि गुहार लगाते हुए जाली नंबर वाली गाड़ी को जल्द पकड़कर, सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले के संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि हरमेश कुमार की शिकायत हमारे पास आ गई है और हमने उनकी गाड़ी के कागजात भी ले लिए हैं। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें