फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्ननाथ रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गूंज उठा सिटी ब्यूटीफुल

विज्ञापन
रथयात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान के रथ के आगे श्रद्धालुओं के थिरकते पांव, नृत्य संकीर्तन, हरे कृष्ण जय राधा माधव के गीत से पूरा शहर गूंज रहा था। भक्तों में भगवान के रथ का रस्सा खींचने की होड़ थी। अवसर था सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में रथयात्रा का।
विज्ञापन

इसमें बड़ी संख्या में भक्त, दूसरे प्रांतों से संत और सन्यासी शामिल हुए। मृदंग, झाल बजाकर भक्त नृत्य संकीर्तन करते रथयात्रा में चल रहे थे। रथयात्रा के रास्ते में सभी भक्तों को मठ प्रबंधन की ओर से प्रसाद भी वितरित किया गया। अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के आचार्य और अध्यक्ष विष्णु महाराज के सानिध्य में धर्म सम्मेलन और रामनवमी उत्सव का आयोजन हुआ। आकर्षक सजे रथ में राधा माधव को विराजमान कराया गया।
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दो साल बाद आयोजित रथयात्रा में भक्तों में बड़ा उत्साह देखने को मिला। रथयात्रा में सबसे आगे मठ का ध्वज लेकर भक्त आगे चल रहे थे। कई भक्त नंगे पांव रथ को खींचते नजर आए। यह रथयात्रा सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से शुरू होकर सेक्टर-21, 21 और 22 की लाइट प्वाइंट होते हुए बस अड्डा से आगे 17 और 18 की डिवाइडिंग होते हुए सेक्टर-18 के मार्केट, 19 मार्केट होते हुए सेक्टर-20 के मठ पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद भंडारा करवाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें