फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पठानकोट में दिखे तीन संदिग्ध, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन किया शुरू

Sun, 30 Apr 2023 09:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बमियाल चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि बीएसएफ की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस पार्टी और बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर सीमांत क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
पुलिस और बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में रविवार सुबह दो-तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। जिसके बाद बीएसएफ की ओर से फायरिंग भी की गई। हालांकि उसके बाद किसी तरह की कोई भी हरकत सीमा सुरक्षा बल के जवानों को नजर नहीं आई। इसके बावजूद पठानकोट पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों नेसीमांत गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana News: लुधियाना में दुकान से गैस लीक, 11 लोगों की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा, ड्रोन से भी जांच

बताया जा रहा है शनिवार-रविवार रात तीन बजे पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर दो से तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। जिसके बाद बीएसएफ ने चार राउंड फायर किए। उसके बाद हरकत बंद हो गई। बमियाल चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि बीएसएफ की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस पार्टी और बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर सीमांत क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सर्च के दौरान किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि एहतियात तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर: सरहद पर गेहूं के खेत में मिली एक किलो हेरोइन
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सरहद से एक किलो हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाक तस्करों ने भारतीय क्षेत्र के गेहूं के खेत में छिपाकर रखी थी। यह घटना रविवार सीमांत गांव किल्चे के नजदीक की है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक जवान गश्त कर रहे थे। उन्होंने गांव किल्चे में गेहूं के खेत में एक पैकेट पड़ा देखा। जब पैकेट खोला गया तो उसके अंदर हेरोइन थी। इसका वजन एक किलोग्राम के करीब है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें