फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में बजा बिगुल: 18 अक्तूबर को होंगे छात्र संघ चुनाव, उम्मीदवारों को मिली दो साल की छूट

Mon, 10 Oct 2022 09:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोविड के कारण जो छात्र चुनाव नहीं लड़ पाए, उनके लिए राहत की खबर है। पीयू प्रबंधन ने ऐसे उम्मीदवारों को दो साल की छूट दी है। पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों के वर्ष 2020 और 2021 में पढ़ चुके छात्रों की उम्र निकल गई है। अब जब चुनाव हुए तो उन विद्यार्थियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए कहा कि उन्हें भी मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रशासन ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। 18 अक्तूबर को छात्र संघ चुनाव होंगे। इस दौरान ऑफिस बीयरर्स, डिपार्टमेंट रिप्रजेंटेटिव और एक्जक्यूटिव कमेटी के चुनाव होंगे। ज्यादातर चुनाव का काम 12 और 13 अक्तूबर को हो जाएगा। 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे डिपार्टमेंट रिप्रजेंटेटिव का नाम डीएसडब्ल्यू ऑफिस को भेज दिए जाएंगे। 28 अक्तूबर को एक्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव होंगे। 

विज्ञापन


कोविड के कारण तीन साल बाद होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी ने 14 से 18 अक्तूबर तक का समय प्रस्तावित किया था। इस तिथि में चुनाव न होने पर तारीख नवंबर तक टल जाती। चुनाव की तारीख तय होते ही पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस में सख्ती बढ़ा दी गई है। साथ ही पीयू सुरक्षाकर्मियों को भी सतर्क कर दिया गया है। अंदर आने जाने वालों के आईडी कार्ड चेक किए जाने लगे हैं।

अधिसूचना जारी होने के बाद परिसर में आने और जाने वालों को पहचान पत्र साथ में रखना होगा। परिसर में रहने वाले प्रोफेसर और उनके परिवारों को भी पहचान पत्र साथ रखना होगा। बाहरी गाड़ियों को लेकर भी अब परिसर में सख्ती रहेगी। अभी कुछ नए छात्रों को पीयू ने पहचान पत्र नहीं जारी किए हैं। छात्रों और छात्र संगठनों ने उन्हें भी पहचान पत्र दिए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन

इस तरह रहेगा कार्यक्रम

12 अक्तूबर
  • सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक नामांकन होगा
  • सुबह 10:35 बजे स्क्रूटनी
  • दोपहर 12 बजे उम्मीदवारों के नाम, उनके विभाग नोटिस बोर्ड पर लगा दिए जाएंगे
  • दोपहर 12:30 से डेढ़ बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति 
  • दोपहर 2:30 बजे बजे कोई आपत्ति आने पर संशोधत सूची डीएसडब्ल्यू को भेजी जाएगी

13 अक्तूबर 
  • सुबह 10 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी
  • सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे
  • 13 सितंबर को साढे़ 12 बजे अंतिम सूची डीएसडब्ल्यू को भेजी जाएगी

18 अक्तूबर को चुनाव में यह रहेगी व्यवस्था
  • सुबह 11 बजे रिटर्निंग ऑफिसर बैलेट बॉक्स लेने आएंगे
  • दोपहर 12 बजे डिपार्टमेंट रिप्रजेंटेटिव का परिणाम नोटिस बोर्ड पर चिपका दिया जाएगा
  • दोपहर दो बजे जिम्नेजियम हॉल में ऑफिस बीयरर्स के लिए वोटों की गिनती  
विज्ञापन

अधिसूचना में जारी निर्देश
  • किसी भी तरह हथियार चाहे उनका लाइसेंस हो प्रतिबंधित रहेंगे
  • पीयू सुरक्षाकर्मी प्रभारी पुलिस बीट प्रभारी से संपर्क में रहेंगे और प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी देंगे
  • पीयू के छात्रों को भी कैंपस में घुसने की अनुमति होगी
  • प्रत्येक पार्टी को अपने प्रमुख लोगों की सूची पुलिस को देना होगा
  • छात्र सीधे तौर पर किसी भी व्यक्ति से नहीं झगड़ेंगे। कोई समस्या है तो पुलिस या पीयू सुरक्षाकर्मी को बताएंगे
  • बाहरी लोगों द्वारा किसी भी तरह की हिंसा के लिए पीयू प्रबंधन जिम्मेदार होगा  
  • पीयू सुरक्षाकर्मियों द्वारा मुख्य द्वारों, हॉस्टल में चेकिंग होगी। बिना पहचान पत्र के किसी को कैंपस में अनुमति नहीं होगी
  • बाहरी व्यक्ति को देखने पर सीधे पुलिस को सूचना देनी होगी
  • वार्डन को प्रतिदिन हॉस्टल में चेकिंग करनी होगी। बाहरी व्यक्तियों को रुकने नहीं देना होगा। बाहरी व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना देनी होगी।
  • पुलिस लगातार छापेमारी करेगी। अराजकतत्वों की शिकायत डीएसडब्ल्यू से करेंगे
  • अंदर आने वाली गाड़ियों पर पंजीकृत स्टीकर देखकर ही आने देना होगा
  • सभा करने के लिए 25 छात्र और 25 ही कुर्सियां टेंट में लगा सकते हैं
  • बाहर घूमने की यात्रा प्रतिबंधित रहेगी
  • कोई भी पार्टी बिना अनुमति के कार रैली और धरना नहीं कर सकती, ऐसा करने पर दिया जाएगा नोटिस 
  • लड़कियों के हॉस्टल में नहीं कर सकते पार्टी, भीड़ पर भी मनाही, केवल पैनल के सदस्य ही जा सकेंगे
  • सड़क के किनारे वाहन पार्क करने पर होगी कार्रवाई 
  • कैंपस की गतिविधि रिकॉर्ड करने के लिए अलग-अलग जगह लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को राहत, दो साल की मिली छूट
कोविड के कारण जो छात्र चुनाव नहीं लड़ पाए, उनके लिए राहत की खबर है। पीयू प्रबंधन ने ऐसे उम्मीदवारों को दो साल की छूट दी है। पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों के वर्ष 2020 और 2021 में पढ़ चुके छात्रों की उम्र निकल गई है। अब जब चुनाव हुए तो उन विद्यार्थियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए कहा कि उन्हें भी मौका दिया जाना चाहिए। पीयू प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह छूट सिर्फ एक बार दी जा रही है। भविष्य के लिए यह परंपरा नहीं बनेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें