फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में फंसे छात्रों को नहीं मिला वीजा, बढ़ रही चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब व चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे अफगानिस्तान के तमाम छात्र अपने देश में फंसे हैं। उन्हें वहां वीजा नहीं मिल पा रहा है। भारत की ओर से ई-वीजा की व्यवस्था की गई, लेकिन उसे लेकर भी दिक्कतें आ रही हैं। वहां के एयरपोर्ट पर छात्रों की सुनने वाला कोई नहीं है। छात्र परेशान हैं कि एक तो जान का खतरा और दूसरा भविष्य का, क्योंकि यहां के शिक्षण संस्थानों में दाखिले की तिथियां निकलती जा रही हैं।
विज्ञापन

पंजाब व चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थानों में 400 से अधिक अफगानिस्तान के विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कोरोना की दूसरी लहर से पहले आधे से अधिक विद्यार्थी अपने घरों को चले गए। अब वहां के हालात बिगड़ गए। तालिबान का वहां कब्जा हो गया। एयरपोर्ट से लेकर हर विभाग में काम पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। इस कारण कई छात्र वहां फंसे हुए हैं।
बीबीए के छात्र इरफान, एमबीए के छात्र नाजिर खान, राशिद खान आदि का कहना है कि उन्होंने वीजा के लिए अफगान में प्रयास किया, लेकिन एयरपोर्ट पर तालिबानी खड़े हैं। जान का खतरा है, इसलिए वहां नहीं जा सके। भारत के ई-वीजा के फार्म में तमाम दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए दिल्ली की हेल्पलाइन पर संपर्क किया गया, लेकिन पूरी तरह समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। कॉलेजों में भी दाखिले की तिथि निकल रही है। उन्होंने मांग की है कि शिक्षण संस्थान उनके देश के हालातों को देखते हुए दाखिले की तिथि बढ़ाएं। साथ ही फीस में भी रियायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें