चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज की एनएसएस इकाई ने प्लास्टिक फ्री इंडिया विषय पर व्याख्यान सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एनजीओ हरियावाल पंजाब के सहयोग से हुआ। इस दौरान बॉलीवुड की गायिका पद्मश्री अनुराधा पौड़वाल मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से घर और आसपास के लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया, हरियावल पंजाब के समन्वयक रामगोपाल और पीयू के भूविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष और निदेशक डॉ. केपी सिंह विशेष अतिथि रहे। अनुराधा पौड़वाल ने बताया कि प्लास्टिक के खतरे का मुकाबला सिंगल यूज प्लास्टिक को घर घर जाकर एकत्रित कर उसे रिसाइकल कर ही किया जा सकता है। हर सेक्टर में प्लास्टिक रिसाइक्लिंग मशीनें लगाई जा सकती हैं। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।