फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट सेंटर पर होली का जश्न, डीजे पर थिरके छात्र

Tue, 07 Mar 2023 04:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
होली का जश्न मनाते छात्र- छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर मंगलवार को पीयू स्टूडेंट काउंसिल ने होली का जश्न मनाया। कोरोना के चलते सेंटर पर तीन साल बाद होली मनाई गई। यहां हजारों की संख्या में छात्र जमा हुए। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल से रंग डाला और पंजाबी, हरियाणवी और हिमाचली गानों पर खूब थिरके। छात्र हाथों में रंगों के लिफाफे लेकर घूम रहे थे, जिसके भी गाल बिना रंग के दिखे, उसे रंग डाला। यहां होली का जश्न देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन


दोस्तों ने फाड़ डाली एक-दूसरे की टी-शर्ट्स, रंग से पोता
होली के जश्न पर ऐसे मस्त हुए कि दोस्तों में एक दूसरे की टी-शर्ट तक फाड़ डाली और रंगों से पोत डाला। स्टूडेंट सेंटर पर होली खेलने से पहले छात्रों ने अपने विभागों में शिक्षकों को रंग लगाकर होली की बधाई दी और बाद में सेंटर पर एकत्रित होकर डीजे पर डांस किया।

पीयू सिक्योरिटी के साथ पुलिस ने संभाला मोर्चा
होली के जश्न में कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए स्टूडेंट सेंटर पीयू सिक्योरिटी के साथ पु्लिस भी मौजूद रही। पीयू के गेट नंबर-1, 2 और तीन से विद्यार्थियों के आईडी कार्ड चेक होने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें