फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: श्री गुरु रविदास के 647वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समागम में पहुंचे सीएम मान, कई बड़ी घोषणाएं

Sat, 24 Feb 2024 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)

सार

गढ़शंकर के धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिब में शनिवार को श्री गुरु रविदास जी के 647 वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
समागम में पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़शंकर के धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिब में शनिवार को श्री गुरु रविदास जी के 647 वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। समागम में सीएम भगवंत मान बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान श्री गुरु रविदास का स्मारक मीनार-ए-बेगमुपरा लोगों को समर्पित किया गया। सीएम भगवंत मान ने समागम में कई घोषणाएं की। 

सीएम ने एलान किया कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पंजाब सरकार द्वारा श्री खुरालगढ़ साहिब में बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी। बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर यात्री निवास के लिए पुल का काम जल्द शुरू होगा।
 
श्री खुरालगढ़ साहिब गुरु घर के सामने बहने वाले पानी को दोनों तरफ की दीवारों से रोका जाएगा ताकि गुरु घर के स्थान को खोला जा सके। प्रबंधन ने गुरु घर के लिए 50 एकड़ जमीन देने की मांग की थी, जिसके बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया है.  इसमें समय लगेगा। जमीन का अधिग्रहण पंजाब सरकार करेगी। 
विज्ञापन

 
गुरु घर की मुख्य सड़क पुल, जो बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है, का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पेयजल ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन 24 घंटे के अंदर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें