फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड: स्टार महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा को मिली खुशखबरी, 52 फीसदी अंक के साथ पास की 10वीं की परीक्षा

Sat, 10 Jul 2021 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

दुनिया की नंबर एक महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। परिवार ने जब शेफाली को यह जानकारी दी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 52 फीसदी अंकों के साथ उन्होंने यह उपलब्धि अपने खाते में जोड़ ली है। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली वर्मा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की पिच पर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रही महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा भी पास कर ली है। शेफाली ने फोन पर पिता से खुशी जाहिर कर भगवान का शुक्रिया अदा किया। परीक्षा देने के लिए भिवानी जाने में आने वाली दिक्कतों को भी याद किया।

विज्ञापन

 
रोहतक की 17 वर्षीय बेटी शेफाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन कर रही हैं। वह इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है और शानदार बल्लेबाजी के प्रदर्शन से उपलब्धियां और खुशी उनकी झोली में आ रही है। उन्होंने टी-20 में शानदार प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में वह चार रन से शतक बनाने से चूक गई जबकि दूसरी पारी में 63 रन बनाए। आईसीसी ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से भी नवाजा है। क्रिकेट के अलावा शेफाली अपनी बढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 52 प्रतिशत अंक से पास कर ली है। उनके पिता संजीव वर्मा ने बताया कि गुरुवार को रिजल्ट आने के बाद शेफाली को मैसेज दिया गया। जैसे ही 10वीं पास होने का संदेश शेफाली ने पढ़ा तो तभी उसने फोन कर परिवार से बात की। पिता से बात करते हुए शेफाली की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। पिता ने बताया कि शेफाली ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए परीक्षा देने के लिए भिवानी जाने में आने वाली दिक्कतों को भी याद किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें