फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल सेंटर बंद, खिलाड़ियों ने घरों और पार्कों में शुरू किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के चलते यूटी खेल विभाग खिलाड़ियों की सेहत का ख्याल करते हुए अपने कई खेल सेंटर को बंद कर चुका है। खेल सेंटर बंद होने पर अब खिलाड़ी अपने घरों पर खुद को फिट रखने का प्रयास कर रहे हैं ताकि स्थिति ठीक होने पर आगामी खेल टूर्नामेंट में अपनी काबिलियत को सिद्ध किया जा सके।
विज्ञापन

ऑनलाइन कर रही हैं अभ्यास
सबजूनियर नेशनल मेडलिस्ट जूडो खिलाड़ी दिव्यांशी सेक्टर 34 स्थित जूडो के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ट्रेनी हैं। जूडो सेंटर के बंद होने के बाद दिव्यांशी घर पर रहते हुए अपने कोच विवेक ठाकुर से ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रही हैं। दिव्यांशी ने बताया कि खेल विभाग ने खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही सेंटर बंद किए हैं।
पार्क पर कर रहे अभ्यास
स्टेट लेवल के स्वीमिंग खिलाड़ी शौर्या सिंह पीयू के स्वीमिंग पूल पर अभ्यास के लिए जाते थे। कोविड के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केवल अब नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति है। ऐसे में स्टेट लेवल के तैराक स्वीमिंग पूल जाने की बजाए घर के पास पार्क पर एक्सरसाइज कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन ही अब सहारा
स्टेट लेवल की मार्शल आर्ट्स की खिलाड़ी अर्शिता सेक्टर 40 स्थित ब्लैक ड्रैगन अकादमी की ट्रेनी हैं। अब घर पर ही खुद अभ्यास कर अपने आप को फिट रखने में लगी हुई हैं। अर्शिता ने बताया कि वह अपने कोच विनोद कुुमार से रोजाना ऑनलाइन टिप्स लेते हुए घर पर ट्रेनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें