फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने 2 घंटे काम का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपने सभी सब डिविजनों और डिविजन कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने सुबह दो घंटे कार्य का बहिष्कार भी किया। इन रोष रैलियों का आयोजन मुनाफे में चल रहे बिजली विभाग का निजीकरण रद्द करने, कर्मचारियों को पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के आधार पर संशोधित वेतनमान का भुगतान शीघ्र करने, कर्मचारियों की रोकी हुई पदोन्नति शीघ्र करने आदि मांगों पर प्रशासन के नकारात्मक रवैये के विरोध में किया गया।
विज्ञापन

यूटी पावरमैन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि 24 जनवरी को गवर्नर हाउस मार्च करेंगे और पहली फरवरी को सभी शिफ्टों में पूर्ण हड़ताल होगी। 24 जनवरी को आधे दिन का कार्य बहिष्कार होगा। अलग-अलग कार्यालयों में हुई रोष रैलियों को यूनियन के प्रधान ध्यान सिंह, महासचिव गोपाल दत्त जोशी, वरिष्ठ उप प्रधान अमरीक सिंह, उप प्रधान गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, ललित सिंह, अमित दिगरा, राम गोपाल, रेशम सिंह, दलेर सिंह, हरजिंदर सिंह, स्वर्ण सिह, विरेंद्र सिंह, विजय अग्रवाल, राजेंद्र ठाकुर, तिलक राज, टेक राज, मक्खन सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
यूटी पावरमैन यूनियन के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार व चंडीगढ़ प्रशासन बिजली विभाग को गैर कानूनी तौर पर बेचने को उतारू है। कर्मचारियों की सेवा शर्ताें पर तलवार लटकी है। पिछले साल जनवरी से प्रशासन ने संशोधित पदों के आधार पर योग्य व अनुभवी कर्मचारियों की प्रमोशन पर भी तलवार चला दी है। अब प्रशासन पहले से लागू पीएसपीसीएल के संशोधित वेतनमान को भी लागू नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें