फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ट्राइसिटी में छह की मौत, 3653 नए मरीज मिले, आरएलए के 36 कर्मचारी भी संक्रमित

Fri, 21 Jan 2022 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना संक्रमण से मोहाली में चार और चंडीगढ़ में दो लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में जान गंवाने वाले दोनों लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। गुरुवार को ट्राइसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला व मोहाली) में 3653 नए संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में गुरुवार को कोरोना से जहां छह संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं 3653 नए मरीज मिले। मृतकों में से दो चंडीगढ़ के रहने वाले थे। दोनों ने ही कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। बाकी के चार मृतक मोहाली के रहने वाले थे। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 1294, मोहाली के 1360 और पंचकूला के 999 लोग शामिल हैं।   

विज्ञापन


चंडीगढ़ में जिन दो मरीजों की मौत हुई, उनमें से सेक्टर-30 निवासी 67 वर्षीय वृद्धा पहले से हृदय रोग से जूझ रही थीं। वहीं, सेक्टर-20 निवासी 21 वर्षीय युवती भी किसी बीमारी से ग्रसित थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दोनों में से किसी को भी वैक्सीन नहीं लगी थी। उधर, ठीक होने पर 1336 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 6705 नमूनों की जांच की, जिनमें से 1294 पॉजिटिव आए। इनमें से सेक्टर-7 में 20, सेक्टर-8 में 23, सेक्टर-15 में 32, सेक्टर-20 में 33, सेक्टर-22 में 38, सेक्टर-35 में 25, सेक्टर-40 में 33, सेक्टर-45 में 43, सेक्टर-46 में 42 और मनीमाजरा में 107 मरीज मिले। इनके अलावा बापूधाम, बुड़ैल, धनास, फैंदा, हल्लोमाजरा, खुड्डा लहौरा, पल्सोरा, रामदरबार आदि में भी संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि शहर में कोरोना से अब तक 1095 लोगों की मौत हो चुकी है और 82563 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कहा है कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करें। लापरवाही किसी प्रकार की न हो। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न जाएं। मास्क हर हाल में लगाएं। जरूरी होने पर ही घर से निकलें।

आरएलए के 36 कर्मचारी संक्रमित
सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) के करीब 36 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में आरएलए ने अपनी कई सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया है। अगले कुछ दिनों तक नए लाइसेंस नहीं बनेंगे। इसके अलावा बिना ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट किसी को भी आरएलए में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

फिलहाल आरएलए ने जिन सेवाओं को जारी रखा है, उसमें नए वाहनों का पंजीकरण, फैंसी नंबरों का पंजीकरण, आरसी का नवीकरण, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस का नवीकरण शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सेवाओं को बंद कर दिया गया है। आरएलए प्रद्युम्न सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि उन्हें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं थे और ठीक होने के बाद गुरुवार को उन्होंने दफ्तर ज्वाइन कर लिया। 

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में आरएलए के 36 कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं, इसलिए दफ्तर को सैनिटाइज किया जा रहा है और अगले कुछ दिनों तक सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही जारी रखा जाएगा ताकि लोगों को भी समस्या का सामना न करना पड़े। अगर लोग किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वह 0172-2700341 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में भी आरएलए में कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए थे, इसलिए विभाग को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। 

प्रशासन ने बनाए 40 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन
शहर में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके चलते प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ा दी है। गुरुवार को प्रशासन ने 40 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश जारी किए। सेक्टर-5, 8, खुड्डा अलीशेर, 23, 24बी, 49डी, 28डी, 39बी, 40ए, बी और डी, 41बी, 32, 35, 37, कजहेड़ी और डड्डूमाजरा में ये माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीसी विनय प्रताप सिंह की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार, इन इलाकों को सैनिटाइज किया जाएगा। मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के नियमों का खासतौर पर ध्यान रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें