फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनियों के पुनर्वास के लिए बनेंगे सात हजार फ्लैट

Wed, 15 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में जल्द हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सात हजार फ्लैट का निर्माण करेगा। यह फ्लैट पंचकूला की राजीव कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी के बाशिंदों का जीवन स्तर सुधारने के लिए बनेंगे। हरियाणा विधानसभा में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जा चुका है।
विज्ञापन


पंचकूला की कॉलोनियों का पुनर्वास करने की दिशा में यह कदम उठाया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को पंचकूला विधायक ने इन कॉलोनियों में रहने वालों का जीवन स्तर सुधारने के लिए फ्लैट्स बनाने के लिए लिखा था। अब हुडा बुढ़नपुर गांव और सेक्टर-20 में इस कॉलोनी के पुनर्वास के लिए तैयारी कर रहा है।

इसके तहत सात हजार फ्लैट बनाए जाएंगे। राजीव कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी को बीस साल पहले बसाया गया था। इन दोनों ही कॉलोनियों में हजारों लोगों की आबादी है। इसमें रहने वाले बाशिंदे गंदगी, बदबू के साथ आर्थिक तंगी के शिकार हैं। यहां के लोगों को यहां से गुजरने वाले नाले की बदबू की परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक, पंचकूला ने बताया कि कॉलोनी के मामले को लेकर असेंबली में आवाज उठाई थी। अब बुढ़नपुर गांव और सेक्टर-20 में इन कॉलोनियों के बाशिंदों के पुनर्वास के लिए फ्लैट्स बनाने की योजना बनाई गई है। कोशिश है कि इस कॉलोनी के बाशिंदों का जीवन स्तर बेहतर किया जाए।
 
संजय जून, प्रशासक, हुडा ने बताया कि इन कॉलोनियों के लिए योजना तैयार हो चुकी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने दो स्थानों में इन कॉलोनियों को रिहैब्लिटेशन की योजना बनाई है। इसके अंतर्गत सात हजार फ्लैट बनाए जाएंगे। हमारी कोशिश है कि जल्द दोनों कॉलोनियों के पुनर्वास के लिए फ्लैट्स तैयार किए जाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें