फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयम गर्ग पहुंचे चंडीगढ़, एचसीएस अधिकारियों की संख्या हुई पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर को एक और एचसीएस अधिकारी मिल गया है। हरियाणा सरकार ने बुधवार को एचसीएस संयम गर्ग की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दीं। वह फिलहाल पंचकूला नगर निगम में संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही शहर में एचसीएस अधिकारियों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों एचसीएस ईशा कंबोज ने प्रशासन में कार्यभार संभाला था। उन्हें सलाहकार धर्मपाल ने नगर निगम के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी है। इनके अलावा अन्य तीन एचसीएस अधिकारियों में प्रद्युम्न सिंह, शालिनी चेतल और सुमित सिहाग शामिल हैं। 30 जून को एचसीएस अधिकारी सुमित सुहाग ने प्रशासन ज्वाइन किया था। उन्हें उद्योग विभाग का निदेशक, सिटको का चीफ जनरल मैनेजर व अन्य विभाग सौंपे गए हैं। हालांकि अभी शहर में 9 पीसीएस अधिकारी हैं। पिछले काफी समय से प्रशासन में एचसीएस अधिकारियों की कम संख्या को लेकर हरियाणा की तरफ से सवाल उठाया जा रहा था इसलिए ही पिछले एक महीने में तीन एचसीएस अधिकारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन

शहर में पीसीएस अधिकारी
राकेश पोपली : वर्ष 2016 से डेपुटेशन पर
तेजदीप सिंह सैनी : अक्तूबर 2017 से डेपुटेशन पर
हरजीत सिंह संधू : अक्तूबर 2018 से डेपुटेशन पर
सौरभ अरोड़ा : जुलाई 2020 से डेपुटेशन पर
पालिका अरोड़ा : सितंबर 2021 से डेपुटेशन पर
हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ : 23 मार्च 2022
अमनदीप सिंह भट्टी : 23 मार्च 2022
नीतीश सिंग्ला : 23 मार्च 2022
गुरिंदर सिंह सोढ़ी : 23 मार्च 2022
शहर में एचसीएस अधिकारी
प्रद्युम्न सिंह : 3 मार्च 2021
शालिनी चेतल : 10 फरवरी 2022
सुमित सिहाग : 30 जून 2022
ईशा कंबोज : 5 जुलाई 2022
शहर में दानिक्स अधिकारी
अखिल कुमार : फरवरी 2022
अमित कुमार : फरवरी 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें