फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: विधानसभा सत्र बढ़ाने की मांग को लेकर शिअद विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन, मजीठिया ने सिद्धू पर साधा निशाना

Fri, 03 Sep 2021 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा सत्र को एक दिन से ज्याद बढ़ाने की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू पर पंजाबियों को धोखा देने का आरोप लगाया। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिअद विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिवसीय विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सत्र विस्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने प्रदर्शन के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू पर विधानसभा में पंजाबियों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न ही ठोको ताली और न ही कैप्टन पंजाब के लोगों की समस्याओं पर गंभीर है।

विज्ञापन


अन्य शिअद विधायकों ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और उनकी टीम ने विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने के प्रस्ताव के खिलाफ वोट देने से इनकार करके पंजाबियों को धोखा दिया है, जिससे साबित होता है कि उनकी दिलचस्पी सिर्फ कुर्सी में है। 

लोगों के मुद्दों से उनका कोई लेना देना नहीं है। मजीठिया ने कहा कि यह चौंकाने वाला था कि जब संसदीय कार्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव रखा तो शिअद विधायकों ने वोटों के विभाजन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव का विरोध करने का मौका मिलने के बावजूद नवजोत सिद्धू ने ऐसा नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें