चंडीगढ़। आईपीएल की तर्ज पर अब रोलर बास्केटबॉल लीग होने जा रही है। लीग का आयोजन शहर में किया जा रहा है। इसके मुकाबले नवंबर-दिसंबर में खेले जाएंगे। लीग का आयोजन रोलर बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया करवाएगी। इसके लिए 8 टीमों का चयन किया जाएगा। टीमों में बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के जरिए होगा। यह खिलाड़ी देश के विभिन्न शहरों से होंगे।
रोलर बास्केटबॉल लीग ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी बलविंदर सिंह जोहल ने बताया कि इस तरह की लीग भारत में पहली बार होने जा रही हैं। शहर के लिए यह अच्छी बात है कि इसके मुकाबले यहां पर खेले जाएंगे।
ऐसे खेला जाता है खेल
रोलर बास्केटबॉल एक समय में दो टीमों के बीच खेला जाता है। एक टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं। मैच के दौरान एक टीम से 6 खिलाड़ी मैदान पर होते हैं और वहीं 6 खिलाड़ी रिजर्व रखे जाते हैं। मैच में खिलाड़ी स्केट पहनकर बॉल को हाथाें से एक दूसरे को पास देते हुए बास्केटबॉल पोस्ट में डालते हैं।