फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक जोन ने टेरिस जोन को 16 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रॉक जोन ने टेरिस जोन को 16 रन से हराकर यूटीसीए सीनियर्स वनडे चंडीगढ़ घरेलू टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है। रॉक जोन ने टूर्नामेंट में अपनी सभी मैच जीत कर अंक तालिका में शीर्र्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जीरकपुर स्थित ट्राइसिटी स्पोर्ट्स अकादमी में खेले इस मैच में रॉक जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 50 ओवर में 187 रन बनाए। सिमरत बावा ने सबसे अधिक 30 रन बनाए। अनीश महाजन ने 26 और अर्पित पन्नू ने नाबाद 22 रन बनाए। टेरिस जोन से गेंदबाजी में जसकरन बुटर और अमृत संधू ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेरिस जोन के गौरव पुरी (51) के अर्धशतक के बावजूद भी टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 45वें ओवर में 171 रन ही जुटा पाई। दीपक शर्मा ने टीम केलिए सबसे अधिक47 रन बनाए। गेंदबाजी में रॉक जोन ने 3, गुरेद्र सिंह ने 2 और श्रेष्ठ निरमोही ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें