फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश! गार्ड की सतर्कता ने लुटने से बचा लिया बैंक

Wed, 24 Jun 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मलोया स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन गार्ड की सतर्कता के चलते इसे अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन


बैंक अधिकारी तिलक राज शर्मा ने बताया कि सोमवार रात कुछ लोग चोरी की नीयत से छत के जरिए बैंक में घुसे और सीसीटीवी कैमरे की वायर काटने के साथ ही बैंक को खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन


नाइट ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बैंक के भीतर किसी के होने का आभास हुआ और उसने शोर मचाने के अलावा कंट्रोल रूम को भी फोन कर दिया। यह सुनकर चोर भाग निकले। बैंक अधिकारी की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें