फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मलिक ने वीरेंद्र सहवाग को किया ट्वीट तो इस तरह मिला जवाब

Fri, 26 Aug 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विरेंदर सहवाग से मिलने के लिए साक्षी मलिक का ट्वीट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में देश का नाम चमकाने वाली साक्षी मलिक ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को ट्वीट किया तो ऐसे जवाब मिला। गौरतलब है कि साक्षी मलिक अपने टवीटर अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। रियो से भी वह ट्वीट कर रही थी।
विज्ञापन


दिनांक 25 अगस्त को साक्षी मलिक ने ट्वीट कर सहवाग ने मिलने की इच्छा जताई और लिखा कि, 'गुड मार्निंग सर,मैं आपसे मिलना चाहती हूं, अपने हिसाब से आप मुझे सही समय बताइये, आज या फिर कल।
  @virendersehwag Good morning sir , I want to meet u  , please tell me time, when u feel convenient,today or tomorrow,
Sakshi malik — Sakshi Malik (@SakshiMalik) August 25, 2016
विज्ञापन

सहवाग ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

विरेंदर सहवाग से मिलने के लिए साक्षी मलिक का ट्वीट
सहवाग हमेशा ही अपनी बात खुले अंदाज में ट्विटर पर कहते हुए नजर आते हैं। पिछले कुछ दिनों से सहवाग मजाकिया अंदाज में कई क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई दे चुके हैं। साक्षी के इस ट्वीट पर सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया और लिखा कि, 'बिल्कुल, आपको समय की जानकारी मिल जाएगी, उम्मीद करता हूं आप मेरे साथ कुश्ती शुरू नहीं कर देंगी, साक्षी।'
  Sure ,will let you know the time. Hope you won't start wrestling with me, Sakshi ☺ https://t.co/XTau8YTnEd — Virender Sehwag (@virendersehwag) August 25, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें