फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सेवानिवृत्त आईएएस ज्योति अरोड़ा और पंकज मेहता होंगे नए सूचना आयुक्त, चयन समिति की बैठक में लगी नाम पर मुहर

Tue, 25 Jan 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ज्योति अरोड़ा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की पत्नी हैं और हरियाणा के अनेक विभागों के अलावा केंद्र में अहम पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस ज्योति अरोड़ा व हिसार जिले के एडवोकेट पंकज मेहता नए राज्य सूचना आयुक्त होंगे। गठबंधन सरकार के साथ ही दोनों विपक्ष की पसंद बनने में भी सफल रहे। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति की बैठक में दोनों के नाम पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। जिससे अन्य तलबगारों के नाम धरे रह गए।

विज्ञापन


अनेक पूर्व नौकरशाह व अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोग सूचना आयुक्त बनने के लिए सरकार में तार भिड़ाए हुए थे। चेयरमैन के तौर पर सीएम ने अपने आवास पर सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को बैठक की। जिसमें शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर बतौर सदस्य मौजूद रहे। कोरोना संक्रमित होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष के तौर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली से जुड़े। 

तीनों सदस्यों ने एकसुर में दोनों के नाम पर सहमति जताई। जल्द ही इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। ज्योति अरोड़ा के पति राजीव अरोड़ा हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह व स्वास्थ्य हैं। उनकी हरियाणा से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक व प्रशासनिक तौर पर अच्छी पकड़ है। 
विज्ञापन


राजीव अरोड़ा के साथ ही ज्योति अरोड़ा केंद्र में अनेक पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। राजीव अरोड़ा की गिनती काबिल अफसरों में होती है। पंकज मेहता हिसार के मॉडल टाउन निवासी हैं। इनकी गिनती उद्योगपति स्वर्गीय ओपी जिंदल और देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल के करीबियों में होती रही है।

साल 2000 से 2005 और 2005 से 2007 के बीच पंकज मेहता हिसार कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष रह चुके हैं। मेहता ने 2013-14 में अजय सिंह चौटाला की अगुवाई में इनेलो का दामन थाम लिया और जब इनेलो दो फाड़ हुई तो जजपा में चले गए। इन्होंने जजपा में कोई पद नहीं लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें