फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: भाजपा से गठबंधन पर संयुक्त अकाली दल टूटा, रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा अपने सभी साथियों संग शिअद में लौटे

Thu, 23 Dec 2021 10:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि ब्रह्मपुरा के अनुभवों से अकाली दल को बहुत लाभ होगा, जिन्हें उन्होंने पिता के समान बताया। उन्होंने कहा कि अकाली दल अकेले ‘पंथ’ और पंजाब का प्रतिनिधित्व करता है और ‘मीरी-पीरी’ के सिद्धांत का पालन करता है। साथ ही उन्होंने सबसे राज्य में ‘पंथ की सरकार’ बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा का स्वागत करते सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से अलग होकर अलग पार्टी बनाने वाले दिग्गज अकाली नेता रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा अपनी पूरी टीम के साथ गुरुवार को शिअद में फिर से शामिल हो गए। उन्होंने यह कदम सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व में संयुक्त अकाली दल के भाजपा से चुनावी गठबंधन करने के फैसले के विरोध में उठाया। इसके साथ भाजपा और संयुक्त अकाली दल के बीच चल रही गठबंधन की वार्ता भी खटाई में पड़ गई है क्योंकि इस मामले में ढींढसा और उनकी टीम अलग-थलग पड़ गई है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरा गुरुवार दोपहर शिअद के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अपने आवास पर आयोजित एक सादे समारोह में शिअद में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी का उप-संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर ब्रह्मपुरा के साथ संयुक्त अकाली दल के जत्थेदार उजागर सिंह बडाली, जत्थेदार मोहिंदर सिंह हुसैनपुर, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा (इन सभी को अब शिअद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है), करनैल सिंह पीरमोहम्मद (महासचिव और प्रवक्ता नियुक्त किया गया है) और जत्थेदार मनमोहन सिंह सत्याला (महासचिव), गोपाल सिंह जानियां (संगठन सचिव), गुरप्रीत सिंह कलकत्ता (संयुक्त सचिव) और जगरूप सिंह चीमा को यूथ अकाली दल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मैं अपनी पार्टी से कुछ दिन छुट्टी पर था: ब्रह्मपुरा
इस अवसर पर ब्रह्मपुरा ने कहा, ‘मैं अपनी मुख्य पार्टी से उसी तरह से छुट्टी पर था, जिस तरह से एक ‘फौजी’ अपनी बटालियन में फिर से शामिल होने से पहले कुछ समय के लिए छुट्टी पर चला जाता है। 
विज्ञापन


बादल ने ब्रह्मपुरा के बताया ‘बाबा बोहड़’
प्रकाश सिंह बादल ने ब्रह्मपुरा को ‘बाबा बोहड़’ बताते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने गलती की थी लेकिन यह जानबूझकर नहीं किया गया था और पार्टी को उनके द्वारा की गई गलतियों के लिए उन्हें माफ कर देना चाहिए। अकाली संरक्षक ने कहा कि अगर उन्हें पांच बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला था तो रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा की उसमें बड़ी भूमिका थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें