फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना ब्लास्ट: सीएम चन्नी बोले- बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद ही क्यों हुआ धमाका, जांच होगी

Thu, 23 Dec 2021 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

बम धमाके के घायलों का हाल जनने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सीधे तौर पर कहा कि नशे के सौदागार बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज किया है, इसलिए बम ब्लास्ट और बेअदबी की घटनाएं हो रही हैं, ताकि केस से ध्यान भटकाया जा सके। पुलिस सभी घटनाओं को जोड़कर जांच करेगी।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद लुधियाना में बम धमाका और बेअदबी की ताजा घटनाओं के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मजीठिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद ही ऐसी घिनौनी घटना क्यों घटीं? सीएम ने कहा कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें हैं जो राज्य की शांति को भंग करना चाहती हैं, उन्होंने यह भी कहा कि मजीठिया पर मामला दर्ज होने के बाद ही सभी बेअदबी वाली घटनाएं और धमाके क्यों हो रहे हैं। 0

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हाल ही में घटी घिनौनी घटनाओं की जांच इस पक्ष से भी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक केस ने मजीठिया को छिपने के लिए मजबूर कर दिया है और अगर अकाली नेता ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए आगे आना चाहिए। 

सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि दोनों ने बड़ी पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की महान विरासत को नुकसान पहुंचाया है और नशा तस्करी और बेअदबी वाली घटनाओं में शामिल होकर अकाली दल के नाम को कलंकित किया है। यहां बता दे कि गुरुवार को सीएम चन्नी कोर्ट परिसर में बम धमाके का जायजा लेने के बाद मुल्लांपुर दाखा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

  
सीएम ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ड्रग मामले में मजीठिया से माफी मांगी थी जबकि केजरीवाल ने पिछले चुनाव में अकाली नेता पर नशा तस्करी का दोष लगा वोट मांगी थी। भगवंत मान और अन्य आप नेताओं को नशा तस्कर मजीठिया का साथ देने के लिए राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, जिसने नशे के कारोबार का सरगना बन कर पंजाब की जवानी को बर्बाद किया है। 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी पंजाब विरोधी ताकतों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। रैली के बाद मुख्यमंत्री ने मुल्लांपुर दाखा में बस स्टैंड का उद्घाटन किया जिसका नाम महान शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा गया है। इसके इलावा उन्होंने मुल्लांपुर दाखा को सब डिविजन बनाने, लताला के लिए एक आईटीआई, सिद्धवां बेट में सरकारी डिग्री कॉलेज और हलके के विकास कामों के लिए पांच करोड़ देने का एलान किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें