सीएम की 'जन आशीर्वाद यात्रा' वास्तव में जन उत्पीड़न यात्रा है, जिसमें भाजपा सत्ता के नशे में हरियाणा की जनता को ठगने का काम कर रही है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह बातें अपने दूसरे चुनावी चरण में गांव छौत, गढ़ी, फ्रांसवाला, सिरटा, मानस, बाबालदाना, बुढाखेड़ा, संगतपुरा, नंदसिंहवाला व शहर के अलग-अलग वार्डों में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा के शासन में समाज का हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। बेरोजगार युवा सड़क पर पीटा जा रहा है, कम्प्यूटर टीचर्स न्याय की गुहार लगा रहे हैं। रोडवेज कर्मियों को जिस बेरहमी से पीटा गया यह दुखदायी दृश्य हरियाणा की सारी जनता ने देखा, गेस्ट टीचर्स अधर में लटके पड़े हैं, कर्मचारियों का 7 महीने का रेगुलर व हाउस रेंट सरकार खा गई। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हरियाणा की जनता से 135 वादे किए थे लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।
इसे भी पढ़ें- 24 घंटे में पाकिस्तान पहुंचेगी 'आसमानी आफत', भारत पर लगाया ये आरोप
हर बात को वोट की राजनीति से न देखें सुरजेवाला : दिनेश रहेजा
आरएसएस के प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख दिनेश रहेजा ने कहा कि कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला को अपने स्तर के हिसाब से बयानबाजी करनी चाहिए। ठीक है वे कांग्रेस के प्रवक्ता हैं लेकिन उन्हें हर बात को वोट की राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। कुछ मसले देशहित के भी होते हैं। उन्हें राजनीति से अलग रखना चाहिए।