फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड: लुधियाना में 63.2 एमएम बारिश, कई इलाकों में बत्ती गुल

Sat, 08 Jan 2022 07:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के लुधियाना में बरसात ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चार बजे तक लुधियाना में 63.2 एमएम बरसात दर्ज की गई।
विज्ञापन
लुधियाना में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को महानगर लुधियाना में जमकर बरसात हुई। हालांकि बीते तीन दिन से आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक रुककर बरसात जारी थी लेकिन शनिवार को बरसात ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक ही दिन में लुधियाना में दोपहर चार बजे तक 63.2 एमएम बरसात हुई। 

विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। दोपहर बाद चली तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बत्ती गुल रही। बरसात के चलते बिजली ठीक करने का काम भी ठप पड़ा है। गौरतलब है कि पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने पहले से एडवाइजरी जारी कर कहा था कि पंजाब में आठ जनवरी तक बरसात का अनुमान है। हालांकि लुधियाना में बीते तीन दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए है। 

शनिवार की सुबह बादल छटने के बाद धूप खिल गई थी लेकिन दोपहर बाद चली तेज हवाओं से एक बार फिर से आसमान में बादल उमड़ गए। एक बजे तक दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद लगातार बरसात का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को देर शाम पांच बजे तक समाचार लिखे जाने तक लगातार बरसात हो रही है। 
विज्ञापन


लगातार बरसात के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन चुकी है। पानी भरने के चलते शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात ठप होकर रह गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बरसात होने का अनुमान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें