फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बढ़ाने की मांग, राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा

Mon, 19 Dec 2022 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्तमान में पंजाब में अमृतसर से कतर, यूएई, मलेशिया, सिंगापुर, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और यूके के लिए सीधी उड़ान हैं लेकिन पंजाब में विदेश से बड़ी संख्या में आने-जाने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए इन उड़ानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने सोमवार को पंजाब से सभी बड़े देशों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की राज्यसभा में मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब और पंजाबियों से जुड़ी बहुत बड़ी समस्या है और पंजाब के विकास के लिए इस पर तुरंत ध्यान दिए जाने की व हल करने की जरूरत है।

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाबी दुनिया के बड़े देशों- कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं लेकिन इन सभी देशों के साथ पंजाब की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बहुत खराब है। पंजाब में अमृतसर और मोहाली दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं लेकिन दोनों नाम के ही अंतरराष्ट्रीय हैं। इन हवाई अड्डों से किसी भी बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की उड़ान नहीं हैं और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या भी शून्य ही है।

चड्ढा ने कहा कि यहां से चलने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या और फ्रीक्वेंसी इतनी कम है कि लोगों को उनका कोई खास लाभ नहीं मिल रहा। आज पंजाबी बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था चला रहे हैं और पंजाब से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का न होना उनके लिए एक बड़ी समस्या है। 
विज्ञापन


वर्तमान में पंजाब में अमृतसर से कतर, यूएई, मलेशिया, सिंगापुर, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और यूके के लिए सीधी उड़ान हैं लेकिन पंजाब में विदेश से बड़ी संख्या में आने-जाने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए इन उड़ानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार केंद्र के समक्ष आदमपुर (जालंधर), पठानकोट, साहनेवाल और बठिंडा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें दोबारा शुरू करने की कई बार अपील कर चुकी है।

विज्ञापन

विमान सेवाओं के विस्तार में पंजाब को मिलेगी प्राथमिकता
देश में विमान सेवाओं में विस्तार होता है तो पंजाब को प्राथमिकता दी जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि हवाई टिकट की कीमत मौसम पर निर्भर करती है लेकिन यात्रियों को अग्रिम बुकिंग से फायदा हो सकता है। मंत्री ने कहा कि अमृतसर और चंडीगढ़ में एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 42 हवाई यातायात की आवाजाही होती है, जिसमें अमृतसर में 33 और चंडीगढ़ से नौ शामिल हैं। 

उन्होंने विश्वास जताया कि जब भी उड़ानों का विस्तार होगा पंजाब उसमें महत्वपूर्ण होगा। सिंधिया ने कहा कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र एक विनियमित क्षेत्र है और सरकार का मार्ग विस्तार पर नियंत्रण नहीं है क्योंकि यह एयरलाइनों पर निर्भर करता है। विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान उच्च टिकट मूल्य निर्धारण पर मंत्री ने कहा कि यह समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र एक मौसमी उद्योग है। कोविड के दौरान यह क्षेत्र दुनिया के किसी भी उद्योग के लिए संभवत: सबसे खराब दौर से गुजरा है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास अमृतसर और चंडीगढ़ से लगभग सात देशों-यूके, कतर, मलेशिया, यूएई, सिंगापुर और इटली से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी है। जहां तक अमृतसर का संबंध है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे पास प्रति सप्ताह 17 हवाई यातायात हैं। विशेष रूप से इसमें सिंगापुर, दोहा, कुआलालंपुर के साथ-साथ टिबिलसी और मिलान मालपेंसा शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें