फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विवादों में गायक गिप्पी गरेवाल और एली मांगट, गाने में नशा व हथियार प्रमोट करने का आरोप

Mon, 13 Feb 2023 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंडित राव का मानना है कि आज के युवा कलाकारों को अपना आदर्श मानते हैं। अगर वह गलत तरीके से गाने गाएंगे तो इससे उन पर गलत असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर गिप्पी गरेवाल, एली मांगट और बड़ा गरेवाल एक फिर विवादों में उलझ गए हैं। तीनों के खिलाफ डीजीपी से शिकायत हुई है। आरोप है कि उन्होंने नियमों के विपरीत जाकर अपने गानों में नशे और हथियारों को प्रमोट किया है। इससे युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। साथ ही ऐसा कर वे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के नियमों भी धज्जियां उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-41 निवासी पंडित राव धरेनवर ने सोमवार को अपनी शिकायत में बताया है कि गिप्पी गरेवाल ने जेहरी वे, वेलपुना, एली मांगट और बड़ा गरेवाल ने स्नीफ गाने में नशे को प्रमोट किया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने साल 2019 में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के डीजीपी को हिदायत दी थी कि गानों में नशे, शराब और हिंसा को प्रमोट न किया जाए। इसके बाद 2022 में पंजाब सरकार ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया था। 

इसमें भी गन कल्चर, नशे व हथियारों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी लेकिन उनका आरोप है कि उक्त सिंगर उक्त नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उक्त गायकों को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया जाए। साथ ही उनसे पूछा जाए कि वह अपने गानों में नशों को क्यों प्रमोट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उक्त गायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा न हो। पंडित राव का मानना है कि आज के युवा कलाकारों को अपना आदर्श मानते हैं। अगर वह गलत तरीके से गाने गाएंगे तो इससे उन पर गलत असर पड़ेगा। 

अन्य गायकों को और कलाकारों को भी इस चीज से सबक लेनी चाहिए। हालांकि इससे पहले पुलिस साफ कर चुकी है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। याद रहे कि पंडित राव पेशे से प्रोफेसर हैं। वे पंजाबी भाषा को प्रमोट करने के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले भी वे कई मामलों को उठा चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें