जगरांव में कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को चल रहे एक शादी समारोह के दौरान उस समय खलबली मच गई, जब दूल्हा और दुल्हन को तीन कारों में आए कुछ लोग अपहरण कर ले गए। जब दूल्हे के परिवार के लोगों ने आरोपियों को रोकना चाहा तो उन्हें पीटा गया। पंजाब के लुधियाना के गांव जमालपुर में रहने वाले एक ट्रक चालक को पावरकॉम ने 2.42 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया है।
पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब सरकार का एलान: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 220 किसानों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी
पंजाब सरकार किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 220 किसानों के परिवारों के सदस्यों को नौकरी देगी। यह जानकारी मंगलवार को कांग्रेस के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने दी। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली और हरियाणा में शहीद हुए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने के लिए सूची तैयार की जा रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
कोरोना: तीसरी लहर से पहले खुलासा, पंजाब में 83.25 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों में मिली एंटीबॉडी
पंजाब में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच पंजाब के स्वास्थ्यकर्मी सबसे सुरक्षित हैं। आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) द्वारा पंजाब के चार जिलों में कराए गए सीरो सर्वे में 83.25 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारियों में एंटीबॉडी मिली हैं। सर्वेक्षण की रिपोर्ट में 63.15 प्रतिशत आबादी में कोरोना एंटीबॉडी बन चुकी हैं। अन्य जिलों की अपेक्षा लुधियाना में सबसे अधिक 71 प्रतिशत आम जनसंख्या में एंटीबॉडी पाई गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब कांग्रेस की नई तस्वीर: मुलाकात के दौरान सिद्धू ने उठाए मुद्दे तो अमरिंदर सिंह बोले- काम जारी है, जल्द हल होंगे
लंबी खींचतान और पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे। चंडीगढ़ स्थिति मुख्यमंत्री कार्यालय में कैप्टन से मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस के चारों कार्यकारी प्रधान भी मौजूद रहे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
फिल्मों जैसी वारदात: फेरों से पहले शादी के मंडप से दूल्हा और दुल्हन का अपहरण, बाल पकड़ कर घसीटते ले गए आरोपी
शहर कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को चल रहे एक शादी समारोह के दौरान उस समय खलबली मच गई, जब दूल्हा और दुल्हन को तीन कारों में आए कुछ लोग अपहरण कर ले गए। जब दूल्हे के परिवार के लोगों ने आरोपियों को रोकना चाहा तो उन्हें पीटा गया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
लुधियाना: पावरकॉम ने दो कमरे का बिजली बिल 2.42 लाख रुपये भेजा, पीड़ित ने की शिकायत तो कही ये बात
पंजाब के लुधियाना के गांव जमालपुर में रहने वाले एक ट्रक चालक को पावरकॉम ने 2.42 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया है। पीड़ित ट्रक चालक बिल को लेकर दफ्तर के चक्कर लगा रहा है लेकिन अधिकारी जांच की बात कहकर पल्लाझाड़ रहे हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...