पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जनपद में ही हॉकी खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया नहीं हैं। हालात यह हैं कि हॉकी के खिलाड़ी पिछले करीब चार वर्षों से स्थानीय पोलो ग्राउंड में एस्ट्रोटर्फ लगने के इंतजार में हैं लेकिन यह प्रोजेक्ट पंजाब खेल विभाग के उदासीन रवैये के चलते कागजी औपचारिकताएं पूरी न कर पाने के कारण रुका पड़ा रहा। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी शाश्वत राजदान का कहना है कि प्रोजेक्ट के लिए जो जरूरी डाक्यूमेंट जमा कराने थे, वह अब दे दिए हैं। उम्मीद है कि केंद्रीय खेल मंत्रालय से प्रोजेक्ट की जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
पढ़ें विस्तृत खबर
पटियाला में हैवानियत की दो वारदातें
सोशल मीडिया पर दोस्ती करके एक युवक द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नाबालिग पीड़िता ने पुलिस के पास बयान दिया है कि 23 अगस्त 2021 को उसकी सोशल मीडिया के जरिये आरोपी दीपक कुमार निवासी सन्नौर जिला पटियाला से दोस्ती हुई थी।
पढ़ें विस्तृत खबर
सियासी संकट: सिद्धू-कैप्टन के बीच पेंडुलम बने हरीश रावत
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सुलह कराने में पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत की हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। रावत जैसे ही कैप्टन को मजबूती देने का एलान करते हैं, सिद्धू और उनके समर्थकों के मयानों से बयानों की तलवारें निकल आती हैं। वहीं जब रावत सिद्धू के साथ खड़े होने लगते हैं तो कैप्टन समर्थक नेता सक्रिय हो जाते हैं
। पढ़ें विस्तृत खबर